एएमयू तिब्बिया दवाखाना के पांच कर्मचारी निलंबित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एएमयू तिब्बिया दवाखाना के पांच कर्मचारी निलंबित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू इंतजामिया ने तिब्बिया कालेज दवाखाना की एमआइसी प्रो. सलमा अंसारी का घेराव करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। कर्मचारियों में इसे लेकर नाराजगी है। एएमयू के ला डिपार्टमेंट के पास स्थित तिब्बिया दवाखाना में 200 से अधिक कर्मचारी हैं। इनमें 102 नियमित कर्मचारी है। इंक्रीमेंट और डीए ने मिलने की मांग पिछले दो माह से चल रही है। मांग पूरी न होने पर सौ से अधिक कर्मचारियों ने एमआइसी प्रो. सलमा अंसारी का दवाखाना निकलते वक्त घेराव कर दिया। कुछ कर्मचारी तो उनकी कार के आगे बैठ गए। प्रो. सलमा अंसारी ने इसकी सूचना कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को दी। कुलपति ने प्राक्टर प्रो. एम वसीम को मौके पर भेजा। इसके बाद ही कर्मचारियों ने एमआइसी को जाने दिया। एमआइसी का विरोध करने के वीडियो व फोटो भी वायरल हुए। इससे कुलपति बेहद नाराज हैं। एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. हामिद अली ने इस मामले में मो. शकील, माे. शाबिर, अजमत हुसैन, फईम खालिद और अब्दुल रउफ को निलंबित कर दिया। बुधवार को प्राक्टर की ओर से निलंबन आदेश को रिसीव कराया गया तो कर्मचारियों ने लेने से इनकार करते हुए विरोध किया। उन्होंने इंतजामिया पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। प्राक्टर ने बताया कि सभी कर्मचारियों को आदेश रिसीव करा दिया है। दवाखाना का अन्य स्टाफ भी एमआइसी के साथ हुई घटना को लेकर नाराज है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks