3500 रुपये व अवैध असलहा कारतूस तथा थाना पिलुआ क्षेत्र से लूटी हुई घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद

एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली बडी सफलता, करीब पांच दिन पूर्व थाना निधौलीकलां क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, लूटे हुए 3500 रुपये व अवैध असलहा कारतूस तथा थाना पिलुआ क्षेत्र से लूटी हुई घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर के नेतृत्व में थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा करीब पांच दिन पूर्व थाना निधौलीकलां क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त अमित को लूटे हुए 3500 रुपये व अवैध असलहा कारतूस तथा थाना पिलुआ क्षेत्र से लूटी हुई घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 23.01.2022 को थाना निधौली कला पर वादी मंजीत पुत्र हरीश निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ एटा द्वारा सूचना दी गई कि वह निधौली कला क्षेत्रांतर्गत झिनवार स्थित ठेका देसी शराब की दुकान बंद करके 2 दिन की बिक्री का करीब ₹21000 लेकर अपने घर जा रहा था तभी नगला बंदी से नगला बरी को आने वाले रास्ते पर गांव मुमियाखेडा के सामने दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पेशन प्रो मोटरसाइकिल से वादी की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया तथा उसकी जेब में रखे 21000/- रुपये छीनकर भागने लगे। वादी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गये, लोगों को आता देख दोनों अभियुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग गये। इस सूचना पर थाना निधौली कला पर *मुअसं- 16/2022 धारा 394 भादंवि* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निधौली कला को निर्देशित किया गया, प्रभारी निधौली कला द्वारा टीम गठित कर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे एक अभियुक्त अमित पुत्र अगमप्रकाश निवासी खेडा थाना अवागढ जनपद एटा को पलिया चौराहे के पास से समय करीब 7:00 बजे लूटे हुए 3500 रुपए, एक अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि करीब 5 दिन पूर्व उसने अपने साथी कुलदीप पुत्र महेश निवासी रमण्डपुर थाना निधौली कला के साथ मिलकर शराब ठेका के सेल्समैन ₹21000 की लूट की थी, मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर बताया कि उसके साथी मनोज पुत्र राकेश तथा जयवीर पुत्र इंद्रपाल निवासीगण नगला पार्वती जिटोली थाना निधौली कलां एटा ने दिनांक 22.01.2022 को पिलुआ कस्बा के पास से वह मोटरसाइकिल लूटी थी तथा उसके अगले दिन हम चारों लोग पलिया चौराहे पर मिले थे तभी वह मोटरसाइकिल हमारे साथी मनोज व जयवीर ने हमें दी थी, तथा वहीं हम चारों ने मिलकर शराब ठेके के सेल्समैन के साथ लूट की योजना बनाई थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं- 21/2022 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत कर घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

बरामदगी-

  1. 3500 रुपये, एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
  2. थाना पिलुआ क्षेत्र से लूटी गयी एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. अमित पुत्र अगम प्रकाश निवासी खेडा थाना अवागढ जनपद एटा।

प्रकाश में आए अभियुक्तों का नाम पता-

  1. कुलदीप पुत्र महेश निवासी रमण्डपुर थाना निधौली कला
  2. मनोज पुत्र राकेश
  3. जयवीर पुत्र इंद्रपाल निवासीगण नगला पार्वती, जिटोली थाना निधौली कलां एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह
  2. है0का0 दीपेन्द्रपाल सिंह
  3. का० रामेश्वर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks