लोहा तार कारोबारी के परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई नहीं,अस्पताल से हो गए डिस्चार्ज-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

मृतक रियल स्टेट कारोबारी की पत्नी,बेटे और बहु की रिपोर्ट फिर आई पॉजिटिव व लोहा तार कारोबारी के परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई नहीं,अस्पताल से हो गए डिस्चार्ज*

सासनी गेट आवास विकास के मृतक रियल स्टेट कारोबारी की पत्नी,बेटे और बहु की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आ गई है व लोहा तार कारोबारी के परिवार की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई है लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये है।अब स्वास्थ विभाग में असमंजस का आलम है।अब पॉजिटिव मरीज घर रहेंगे या अस्पताल में रहेगा। रियल स्टेट कारोबारी की 12 मई को मौत हो गई है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 15 मई को सर्राफा कारोबारी की पत्नी समेत परिवार के छह सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक दिन अतरौली और फिर दिल्ली उपचार करा कर दो जून को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अलीगढ़ आ गए। मगर पत्नी, बड़ी बहु व छोटे बेटे की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई थी। ऐसे में इन तीनों ने निजी लैब से जांच कराई तो तीनों की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आ गई। इसकी जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। यही नहीं 26 जून को गूलररोड निवासी 60 वर्षीय लोहा कारोबारी व 29 जून को परिवार के सात और सदस्य की रिपोर्ट पाजीटिव आई थी। यह सभी दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। आठ जून को आठ सदस्यों का परिवार डिस्चार्ज होकर अलीगढ़ आ गया। इनमें से किसी की भी निगेटिव की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग नहीं प्राप्त हुई। इनके आने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संबंधित दिल्ली के निजी अस्पताल में बात की तो बताया कि रिपोर्ट पेंडिंग में है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना निगेटिव रिपोर्ट के कैसे अस्पताल डिस्चार्ज कर सकता है।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों कारोबारी के परिवार के सदस्यों का सेंपल लेकर जांच को मेडिकल कालेज भेज दिया है। अब महकमें को इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।सीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि मृतक रियल स्टेट कारोबारी की पत्नी, बहु व बेटे की रिपोर्ट निजी लैब से पॉजिटिव आई है।सरकारी आदेशानुसार पॉजिटिव केस को अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। ऐसे में इन तीनों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने आदेश दे दिया गया है।सिम्टम हुआ तो डीडीयू अस्पताल नहीं तो अतरौली में भर्ती कराया जाएगा। रही बात लोहा कारोबारी के परिवार का तो उनका भी सेंपल लिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks