दुनियाभर में मौत का तांडव मचाने वाले कोरोना वायरस के प्रति ठाकुरद्वारा के लोगों में जरा भी गंभीरता नहीं है। जबकि इसको लेकर लगातार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने सोमवार को मंडी में बिना मास्क मिले 38 लोगों के चालान भी किए। इसके बावजूद ठाकुरद्वारा में लोगों के अंदर न तो पुलिस का डर है और नहीं वायरस के प्रति जागरूकता। मंगलवार को बाजारों में अधिकांश लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए।