*एटा ~ कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, रोपवे एग्रो कंपनी के नाम पर जमाकर्ताओं का पैसा हड़पने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जमाकर्ताओं और एजेंटों का रुपया हड़प लेने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना:-* दिनांक 27.01.2020 को वादीगण रामसिंह पुत्र फकीरे लाल निवासी चित्रगुप्त कालोनी थाना कोतवाली नगर एटा आदि 19 लोगों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के समक्ष उपस्थित होकर रोपवे एग्रो कंपनी के महाप्रबंधक, शाखा प्रबंधक आदि 8 नफर के विरुद्ध उनके रुपए लेकर भाग जाने के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को प्रार्थना पत्र पर जांच कर अभियोग पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 29.01.2020 को थाना कोतवाली नगर पर रोपवे एग्रो कंपनी के महाप्रबंधक राजन सिंह पुत्र रामसिंह निवासी जानकीपुरम, लखनऊ आदि 8 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध *मुअसं- 56/2020 धारा 420, 406 भादंवि* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* दिनांक 09.06.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सँ0- 56/2020 धारा 420, 406 भादवि* में नामजद वांछित अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा पुत्र महेंद्र पाल सिंह निवासी बनगांव रोड़ थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
1. अशोक कुमार शर्मा पुत्र महेंद्र पाल सिंह निवासी बनगांव रोड़ थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।