भोजपुर:तलाकशुदा महिला का दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर पूर्व पति ने महिला के पिता और मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि पूर्व पति ने महिला और उसके मंगेतर को फोन कर शादी नहीं करने के लिए धमकाया। इससे जब बात नहीं बनी तो मंगेतर और महिला को पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला ने पुलिस ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के सरदार नगर निवासी एक किसान की पुत्री की शादी रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने महिला को तलाक दे दिया। जिसके बाद महिला अपने पिता के घर रहने लगी। इस दौरान पिता ने उसका रिश्ता डिलारी क्षेत्र के एक गांव में कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर पूर्व पति भड़क गया। उसने विवाहिता को फोन कर शादी से मना करने को कहा। नहीं मानने पर वह महिला के पिता और मंगेतर को फोन कर शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान पिता ने अपनी पूर्व दामाद के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।