दो जिन्दा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ जैथरा पुलिस को मिली सफलता चेकिंग के दौरान एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*गिरफ्तारी:-* दिनांक 09.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र रामेश्वर निवासी दिवनकलां थाना जैथरा जनपद एटा को एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस सहित दरियाबगंज तिराहा के पास से समय करीब 03.47 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0स0- 258/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. जितेन्द्र पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम दीवनाकलां थाना जैथरा जनपद एटा।

*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks