सांसद व विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलायी शपथ

सांसद व विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलायी शपथ

(एटा )
आज सोमवार को नगर पालिका परिषद के भव्यतम मीटिंग हॉल में भाजपा के पांच कद्दावर जमीनी कार्यकर्ताओं क्रमशः शिवकुमार मिश्रा, कैलाश चन्द सक्सेना, ब्रजभान शाक्य, जोगेन्द्र सिहं वर्मा व महेन्द्र सिंह को सरकार द्वारा पालिका परिषद के सभासद मनोनीत किऐ जाने के पश्चात फरूखाबाद लोकसभा सीट से सांसद मुकेश राजपूत एवं अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर व पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू की गरिमामयी उपस्थिति में एसडीएम पी एल मोर्या द्वारा ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ! उक्त अवसर पर क्षेत्रिय सांसद मुकेश राजपूत एवं विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मनोनीत सभासदगंणों का माल्यार्पण कर अभिनदंन करते हुए अपेक्षा व्यक्त की , कि सरकार द्वारा मनोनीत किऐ गए सभासद नगर के चहुंमुखी विकास में पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के नेत्रत्व में अहम भूमिका का निर्वहन करेगें ! पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने इस अवसर पर मंचासीन सम्माननीय सांसद एवं विधायक का अभिनदंन व वन्दन करते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद के शानदार व जानदार विकास के लिए उनसे परम स्नेह व आशीर्वाद की अपेक्षा करते हुए कहा कि सरकार ने जिन पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी जनहितकारी सोच को द्रष्टिगत रखते हुए सभासद मनोनीत किया है, वह सभी अलीगंज के चहुंमुखी विकास में अपना अविस्मर्णीय योगदान करते हुए मील का पत्थर साबित होगें ! शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीओ अजय सिहं भदौरिया सहित अधिशाषी अधिकारी के एन मिश्रा व नगर के सम्मानित व्यापारीगंण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks