देहली गेट क्षेत्र में श्रीनाथ इंडियन गेस गोदाम के मेनेजर से की केश लूटने की कोशिश*
श्रीनाथ इंडियन गेस गोदाम के मेनेजर से दिन दहाड़े केश लूटने की कोशिश की।घटना गगन पब्लिक स्कूल के सामने आठ दस बदमाशों ने जानलेवा हमला किया।हमला में मेनेजर अजय कुमार शर्मा हरिदासपुर अलीगढ़ के हाथ पैर मे चोट आई है।जलालपुर पुलिस चोकी इंचार्ज ने कार्यवाही का आश्वासन दिया और कहा कि सीसीटीवी केमरे की फुटेज द्वारा बदमाश जल्द पकड़े जायेगें।पीड़ित अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मेरा तीन माह पूर्व शेर सिंह से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित ने कहा धमकी भी दी गई, और आज जो मुझ पर हमला हुआ है वो शेर सिंह के कहने पर हुआ है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है