अलीगढ :एक और मरीज कोरोना वायरस को हराकर अपने घर के लिए रवाना हुआ
जेएन मेडिकल कॉलेज से सोमवार को एक और मरीज कोरोना वायरस को हराकर अपने घर के लिए रवाना हुआ। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ में उसको खुशी के साथ विदा किया।
मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वर्ल्ड में भर्ती 32 मरीज कोरोना वायरस को हराकर पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। सोमवार को जो युवक स्वस्थ होकर अपने घर गया है, उसका इलाज मेडिकल कॉलेज के प्रो. एसएफ हक, डॉ. एम असलम और डॉ. एम ओवैस अशरफ कर रहे थे। इस महामारी को हराने वाला सबसे कम उम्र का मरीज 8 महीने का एक बच्चा पूरी तरह ठीक हो होकर गया था और सबसे अधिक उम्र का मरीज 80 वर्षीय एक वृद्धा स्वस्थ होकर गई थी। इसके अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 16,000 से अधिक सैंपल की जांच की गई है।
इसके बाद भी अभी 380 सैंपल पेंडिंग पड़े हुए हैं। अब तक कुल 365 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में अब तक 16258 सैंपल कुल जांच की जा चुकी है।