जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मन्दिर, मस्जिदों का किया औचक निरीक्षण

*जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मन्दिर, मस्जिदों का किया औचक निरीक्षण*


—————————————————
*जिलाधिकारी ने डिजीटल थर्मामीटर मशीन देकर धर्मगुरूओं को दी उसके उपयोग करने की जानकारी*
————————————————-
*अगर व्यक्ति का तापमान 100 डिग्री से अधिक होने पर मन्दिर परिसर में प्रवेश न करने दें और उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें*
———————————————————
*एक बार में 05 से अधिक व्यक्तियों को प्रवेश न करने दें और प्रसाद भी न बांटे*
———————————————————
*मन्दिर मस्जिद के मैन गेट पर अपीलीय वोर्ड बडा लगाने के दिये निर्देश*
———————————————————-
*ठण्डी सड़क पर चल रहे सीवर लाइन के कार्य का भी किया निरीक्षण*
————————————————————-
*जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने माया पैलेस व बस स्टैण्ड पर किये मास्क वितरण*

*एटा 08 जून 2020 (सू0वि0)।* जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा जनपद में कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने को शहर के सभी धर्मगुरूओं एवं सामाजिक संगठनो के साथ बैठक करने के पश्चात आज माॅ पथवारी मन्दिर, काली मन्दिर, कैलाश मन्दिर, एवं जामा मस्जिद एवं पुरानी ईदगाह का निरीक्षण किया।
*जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा* सर्वप्रथम माॅ पथवारी मन्दिर के पुजारी पौखलाल, काली मन्दिर के पुजारी संजीव कुमार दीक्षित एवं कैलाश मन्दिर के पुजारी धीरेन्द्र झा, जामा मस्जिद के मौलाना हाफिज खलीलउल्ला व पुरानी ईदगाइ के इमाम साहब को डिजीटल थर्मामीटर मशीन भेंट की और उनकों ये निर्देश दिये कि इस मशीन द्वारा मन्दिर/मस्जिद में प्रवेश करने वाले प्रति व्यक्ति का तापमान लिया जाये। अगर किसी व्यक्ति का तापमान 100 डिग्री से ऊपर पाया जाता है। तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।
*जिलाधिकारी ने कहा कि* धर्मस्थल परिसर में एक साथ पॉच व्यक्तियों को जाने दिया जाये। मन्दिर के बाहर लगी दुकानों एवं धर्मस्थल परिसर में पूजा/इवादत हेतु बनाए 02- 02 मीटर (06 फीट) पर गोले बनाये जायें। बीमार व्यक्तियों को धर्मस्थलों में न जाने दिया जाये। धर्मस्थलों में मूर्ति स्पर्श करने, प्रसाद बांटने एवं जल छिड़कने न दिया जाये। उन्होनें पुजारी व मस्जिद मौलानाओं से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी की गयी गाइड लाइन को मैन गेट पर बडे रूप में चस्पा करायें।
इससे पूर्व जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद एटा में ठण्डी सड़क पर चल रहे सीवर लाइन के कार्य का भी किया निरीक्षण। उन्होनें कहा कि सीवर लाइन की खुदाई जो की जा रही है गाइड लाइन के अनुसार ही की जाये। उसके उपरान्त माया पैलेस पर एवं बस स्टैण्ड पर मास्क वितरण किये एवं लोगों को जागरूक किया कि बिना मास्क के घर से न निकले।
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks