शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा वीकेंड कर्फ्यू, दुकानें और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे होंगे बंद

जयपुर: कोरोना वायरस को लेकर सरकार की नई गाइडलाइंस जारी हो गई है. कई पाबंदियों के साथ गृह विभाग से गाइडलाइन जारी की गई है. राजस्थान में 30 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में 50% क्षमता के साथ शिक्षण कार्य होगा. नई गाइड लाइन में विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या घटाई.
30 जनवरी तक केवल 50 लोग ही विवाह समारोह में शामिल होंगे. 30 जनवरी के बाद 100 लोग विवाह समारोह में शामिल हो सकेंगे. दाह संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में पाबंदी लागू रहेगी.
सिनेमा हॉल,थियेटर,मल्टीप्लेक्स 50% क्षमता के साथ 8बजे तक खुलेंगे. सुबह 5 बजे से 8 बजे तक ही धार्मिक स्थल खुल सकेंगे. लोहिड़ी और मकर संक्रांति पर्व घर पर ही मनाने की अपील की गई है. रात 8 बजे तक ही दुकानें और शॉपिंग मॉल खुल सकेंगी. रेस्त्रां में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ लोग बिठाए जा सकेंगे. शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू रहेगा.