
पुलिस ने 02अभियुक्त किये गिरफ्तार, कब्जे से आभूषण बरामद – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुआखेडा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आमिर पुत्र साबिर निवासी मौलाना आजाद नगर राबिया मस्जिद के पास गली नं0. 20 थाना सिविल लाइन, जुनैद उर्फ जुन्नी उर्फ फैसल पुत्र ताहिर निवासी मीरपुर थाना खुर्जा नगर जिला बुलन्दशहर हाल निवासी गली नं0. 06 जीवनगढ़ थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ को तालस पुर रास्ते से चोरी की पीली धातु की अंगूठी,एक लोकेट ,एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।