पुजारियों के हाथों में चंदन की थाली जगह होगी थर्मल स्केनिंग मशीन

पुजारियों के हाथों में चंदन की थाली जगह होगी थर्मल स्केनिंग मशीन

केंद्र सरकार ने अनलॉक 1.0 में तमाम छूट देते हुए 8 जून यानी सोमवार से सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के जाने संबंधी गाइडलाइन जारी की है। ऐसे में मन्दिरों की साफ सफाई के साथ ही सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। लेकिन, धार्मिक स्थलों को मिली छूट के दौरान पुजारियों के हाथों में चंदन की थाली नजर नहीं आएगी। इसकी जगह उनके हाथों में थर्मल स्केनिंग मशीन होगी। जिससे वह श्रद्धालुओं का तापमान मापेंगे।
जी हां, केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति के साथ-साथ मंदिर की घंटी बजाने, मूर्ति स्पर्श और टीका लगाने की मनाही होगी। धार्मिक स्थलों के परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइजेशन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियम का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों पर आने की अनुमति दी जाएगी।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए अब पुजारियों और पंडितों के हाथों में चंदन थाली की जगह थर्मल स्कैनिंग मशीन नजर आएगी। इसके लिए अब पुजारियों-पंडितों को सिखाया जा रहा है कि कैसे थर्मल स्कैनिंग मशीन को चलाया जाएगा। लिहाजा धार्मिक स्थलों पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अब चंदन का टीका लगाने की जगह पंडित-पुजारी थर्मल स्कैनिंग लगाकर टेंपरेचर की जांच करेंगे। इससे पूर्व रविवार को सुबह से ही खेरेश्वर महादेव मंदिर, गिलहराज मंदिर, गणेश मंदिर, नौ देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों को सेनेटाइज किया जा रहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए दो दो फिट दूर गोले भी बनाएं जा रहे हैं।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks