एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 10लीटर कच्ची शराब सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा की पुलिस द्वारा अवैध 10 लीटर देशी / कच्ची शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*1- थाना जैथरा* दिनांक 06.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान मुखविर खास की सूचना पर *पिपैरा तिराहा के पास से* 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना जैथरा एटा पर *मु0अ0स0 256/2020 धारा 60 आ0अधि0* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- बसंतलाल पुत्र रोशन लाल निवासी फगनॉल थाना जैथरा एटा
*बरामदगी*
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब