*गभाना तहसील में श्रमिकों के डाटा बेस बनाने को लेकर नोडल अधिकारी ने जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गभाना के साथ डाटा फीडिंग कार्य को देखा*
अलीगढ़ जनपद के नोडल अधिकारी श्रीश कुमार ने जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गभाना अनिता यादव के साथ गभाना तहसील के श्रमिको के डाटा फीडिंग कार्य को देखा जिसमे उन्होंने प्रवासी राहत मित्र एप के बारे में बताया कि व्यक्ति की मूलभूत जानकारियां जैसे नाम,शैक्षिक योग्यता, स्थाई पता, खाता नंबर, कोविड-19 से संबंधित स्क्रीन की स्थिति एवं अनुभव के साथ 17 विभिन्न प्रकार की जानकारियां अपलोड होनी चाहिए।