*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना में घोर लापरवाही और इस निधी से जुड़े अधिकारी व् कर्मचारी लाखो रूपये का कर रहे खेल*
एटा समाचार।
हमारे देश के प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के सम्मान के लिये निधी का संचालन किया है । जो प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के नाम से सारे देश में संचालित है जिससे 25 बीघा जमीन से कम किसानों को 2000 रूपये चार माह के अंतर से किसान के वैक खाते में सीधे जाते है ।जिससे यह निधी पाने वाले किसानों को अपने खेत की फर्द, खतौनी, वैक एकाउंट, और फोटू आदि जैसे कागज अपने क्षेत्र के लेखपाल व् कृषि विभाग में जाकर इन कागजो को सम्मिट कराया जाये । इससे पहले आप को प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना की वेवसाइट पर ऑनलाइन करना होगा तव आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना की पात्रता श्रेणी में आ सकेगे । मगर यह सव करने के बाद भी अगर आपके पास इस योजना से जुड़े अधिकारियो को देने के लिये सेवा शुल्क है तो आप के वैक खाते में रूपये पहुच जायेगे चाहे आपके कोई कागज भलेही पूरे न हो चाहे आप पर एक विघा जमीन न हो मगर आप इस योजना से जुड़े अधिकारियो की सेवा शुल्क की महर वानी से आप पात्रता की श्रेणी में आजयेगे और आपके वैक खाते रुपये पहुच जायेगे । यह रहा विभाग के अधिकारियो द्वारा लाखो रूपये की सेवा शुल्क की अवैध कमाई।
*अव रही लापरवाही*
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ लेने के लिये पात्र किसान अपने सारे कागज एकत्रित कर अपने क्षेत्र के लेखपाल के सुपुर्त करता है और वही लेखपाल किसान को आस्वासन देते हुए किसान को सन्तुष्ट कर देता है जव पात्र किसान को एक वर्ष बीत जाने के बाद मालूम पड़ता है कि हमारे खाते में रुपए नही आये तव वो गरीव किसान दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रो से चलकर मुख्यालय के कृषि विभाग से जानकारी करता है तो उस गरीव किसान के पैरों तले जमीन खिसक जाती है ।
उसे जानकारी मिलती है जमीन के कागज लगे हमारे फोटू लगी हमारी , वैक का खाता नम्वर लगा हमारा मगर निधी का रुपया जा किसी ओर के वैक खाते में। जव किसान ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रर्थना पत्र कृषि विभाग में दिया मगर अभीतक कोई भी समस्या का समाधान नही हल हुआ अभी भी दुसरे के वैक खाते में निधी का रुपया जा रहा है किसान कृषि विभाग के चक्कर लगाते लगाते थक चुके है यह है विभाग के कर्मचारियो व् अधिकारियो की लापरवाही।
प्राप्त समाचार के अनुसार विकास खण्ड सकीट के ग्राम पँचायत जलालपुर साथल के राधेश्याम पुत्र स्व0 श्री वावूराम का कहना है कि मैं कृषि विभाग के चक्कर लगाते लगाते थक चुका हूँ कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी का रुपया जो हमारे खाते में आना चाहिये वो रुपया आर्यव्रत वैक खाता धारक एक महिला के खाते में पहुच रहा है जिस महिला का खाता संख्या लास्ट के अंक है 5792 जो वैंक सोहर में है और जिस किसान के खाते में रूपये आना चाहिये वो वैंक सोहर में ही कैनरा वैंक की शाखा है । इसी लापरवाही की वजह से कृषि विभाग में प्रतिदिन किसानों की भीड़ लगी रहती है । मगर कृषि विभाग इस लापरवाही की तरफ ध्यान न देते हुए अपनी सेवा शुल्क में मगलूल है । मगर किसान इस विभाग के चक्कर लगाते लगाते परेसान हो चुका है मगर विभाग के अधिकारियो व् कर्मचारियो के कानों पर जू तक नही रेग रही है।