जेल में कोरोना संक्रमण आने के बाद अलीगढ़ हाथरस में अस्थाई जेल शुरू*
जेल में कोरोना संक्रमण आने के बाद ही हाथरस व अलीगढ़ जनपद में अस्थायी जेल शुरू कर दी गई है। दोनों जेलों में बंदियों को भेजना शुरू कर दिया गया है। इनमें हाथरस में सासनी के प्रकाश एकेडमी में और यहां कस्बा स्थित आईटीएम कॉलेज में यह जेल बनी है।कारागार अधीक्षक आलोक सिंह के अनुसार यहां आईटीएम कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल में 2 दिन में 33 बंदी आ चुके हैं,जिन्हें 14 दिन के लिए रखा जाएगा। जेल में एक-एक डिप्टी जेलर, तीन-तीन वार्डन,थाना व पुलिस लाइन से पुलिस व अंदर के होमगार्ड लगाए गए हैं।