अलीगढ़ में अब तक कोरोना के आंकड़ें-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

अलीगढ़ में अब तक कोरोना के आंकड़ें*


🔴 *संक्रमित-208*
🟢 *स्वस्थ-99*
🔴 *मृत-18*
🔴 *संक्रमित-91 एक्टव

*अलीगढ़ गंभीरपुरा के मृतक संक्रमित हार्डवेयर कारोबारी की बहन की नजदीकी महिला और उसके 2 बच्चे सहित 4 कोरोना की जांच में संक्रमित निकले, जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 208,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 18*
अलीगढ़ ज़िला अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मेडिकल की जांच रिपोर्ट में अलीगढ़ जनपद के 4 लोग कोरोना की जांच में संक्रमित निकले है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्भीरपुरा के संक्रमित मृतक हार्डवेयर कारोबारी की गूलर रोड़ निवासी बहन और उसका बेटा व किरायेदार और उसका बेटा कोरोनो की जांच में संक्रमित निकले है वही आज हार्डवेयर कारोबारी की संक्रमित बहन के नज़दीकी 46 वर्षीय महिला व उसका 22 वर्षीय बेटा व 13 वर्षीय बेटी संक्रमित निकले है।कोरोनो से संक्रमित मृतक हार्डवेयर कारोबारी के सम्पर्क के अभी तक 13 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है अभी ये चेन कितनी आगे तक जायेगी इसका अभी पता नही।वही मेडिकल में इलाज करा रही शाहजमल की 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है।वही मुख्य विकास अधिकारी के नाजिर की 54 वर्षीय पत्नी का नोयडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है वही अस्पताल प्रबंधन ने महिला की कोरोना की जांच कराई जिसमे महिला कोरोना संक्रमित निकली है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 208 हो गयी है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 18 हो गयी है।जनपद में कुल 91 एक्टिव केस हो गए हैं और 99 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks