मनरेगा में प्रवासी श्रमिकों को दें प्राथमिकता -डीएम
अधिक से अधिक जाॅब कार्ड बनाकर रोजगार उपलब्ध कराया जाए -सीडीओ
अलीगढ संवाददाता। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से लाॅकडाउन के दौरान अपने-अपने गाॅव पहुॅचे प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा में जाॅब कार्ड बनाकर अधिक से अधिक कार्य उपलब्ध कराया जाए जिससे वह अपने परिवार का सही ढ़ंग से भरण-पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों को उनकी दक्षता एवं कौशल के अनुरूप कार्य उपलब्ध कराने के लिये जनपद में सर्वे कार्य कराया जा रहा है जिससे शीघ्र ही उनकी क्षमता एवं दक्षता का उपयोग राष्ट्र के हित में करते हुए उनको रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, रिपोर्ट राहुल शर्मा