जनपद कासगंज के समस्त न्यायालय 08 जून से नियमित खुलेंगे।
कासगंज: मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं जनपद न्यायाधीष श्रीमती ज्योत्सना शर्मा/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज के निर्देषन में श्रीमती चेतना सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज द्वारा बताया गया है कि जनपद कासगंज के समस्त न्यायालय एवं ग्राम न्यायालय पटियाली 08 जून, 2020 से नियमित रूप से खुलेंगे तथा अपना अपना न्यायिक कार्य सम्पादित करेंगे।
अपर जनपद न्यायाधीष /विषेष न्यायाधीष पाॅक्सो एक्ट तथा अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय का रपजेप साफ्टवेयर द्वारा संचालित वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से न्यायालय का कार्य सम्पादित किया जायेगा। जिला कारागार कासगंज में निरूद्व ऐसे बन्दियों से सम्बन्धित रिमाण्ड कार्य एवं अन्य न्यायिक कार्य केवल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही सम्पादित किया जायेगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कोई तकनीकी वाधा उत्पन्न होने पर वैकल्पिक माध्यम का प्रयोग किया जायेगा। सभी पीठासीन अधिकारी न्यायालय कक्ष में सुनवाई के समय वादकारी, अधिवक्ता पक्षकारों आदि के प्रवेष को सामाजिक दूरी बनाये रखने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु मा0 उच्च न्यायालय, केन्द्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा पारित दिषा निर्देषों का पालन किया जायेगा।