एस डी एम सदर ने दिलाई निधौली कलां के मनोनीत सभासदों को शपथ

*एस डी एम सदर ने दिलाई निधौली कलां के मनोनीत सभासदों को शपथ l*


*निधौली कलां – :* शनिवार दोपहर आदर्श नगर पंचायत निधौली कलां सभागार में नामित सभासदों को शपथ दिलाई l
नगर पंचायत के तीन सभासदों को एस डी एम सदर अबुल कलाम ने गोपनीयता की शपथ दिलाई l
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आगरा एस पी सिंह बघेल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई l
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई एक एक कर सम्मानित सदस्यों ने स्वागत किया l इसके बाद रेखा गुप्ता पत्नी नीरज स्वर्णकार, पूनम भारद्वाज पत्नी अनुभव भारद्वाज व राम किशन वर्मा पुत्र नाथू राम वर्मा को एस डी एम सदर ने शपथ दिलाई l
सुरक्षा व्यवस्था की कमान ख़ुद कोतवाल निधौली कलां अनिल कुमार सिंह भदौरिया ने संभाली l
जिसमें एस एस आई पुलकित शर्मा, सुख वीर सिंह, दीपेंद्र सिंह जादौन का विशेष सहयोग रहा l
शपथ ग्रहण समारोह में एस पी सिंह बघेल के अलावा चैयरमैन देवलाल लोधी, एस डी एम अबुल कलाम, ई ओ रमेश चंद्र शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश वशिष्ठ, सचिन उपाध्याय, नेत्रपाल सिंह, उमेश चंद्र लिपिक, महेंद्र सिंह, नीरज गुप्ता, चेतन जादौन, अनुभव भारद्वाज, सतेंद्र गुप्ता, सहदेव सिंह, मुकेश राजपूत, योगेंद्र सिंह योगी, राकेश स्वर्णकार, संतोष गौड़, नरेश गुप्ता व सपा नगर अध्यक्ष बंदे हसन उपस्थित रहे

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks