लॉकडाउन के दौरान 09 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

*एटा ~ थाना राजा का रामपुर पुलिस की छापामारी, लॉकडाउन के दौरान 09 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 4800/- रुपये, एक मोटरसाइकिल, तास पत्ते, 05 मोबाइल व एक अंगोछा बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लॉकडाउन के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा नौ जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 05.06.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिल्सड गांव के बाहर तालाब के किनारे से नौं जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर *4800 रुपये, एक मोटरसाइकिल, तास पत्ते, 5 मोबाइल व एक अंगोछा बरामद* बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर *मु०अ०सं० 69/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता*
1- नानकराम पुत्र रामचंद्र निवासी बिल्सड, थाना राजा का रामपुर एटा।
2- संतोष पुत्र रामलाल शाक्य निवासी ऊपरोक्त।
3- बुद्धपाल पुत्र प्यारेलाल निवासी उपरोक्त।
4- सत्यदेव पुत्र नाथूराम निवासी उपरोक्त।
5- श्यामसिंह पुत्र नेकराम निवासी उपरोक्त।
6- सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामस्नेही निवासी उपरोक्त।
7- सर्वजीत पुत्र गजाधर निवासी उपरोक्त।
8- संदेश कुमार पुत्र किशनपाल निवासी उपरोक्त।
9- उपेन्द्र पुत्र रामवरननिवासी उपरोक्त।

*प्रकाश में आया अभियुक्त*
1- रामलखन पुत्र नामालूम
निवासी उपरोक्त।

*बरामदगी*
1- 4800 रुपये,
2- एक मोटरसाइकिल
3- 5 मोबाइल
4- 52 पत्ते व एक अंगोछा बरामद

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks