आखिर खनन माफियाओं के क्यों है हौसले वुलन्द

*आखिर खनन माफियाओं के क्यों है हौसले वुलन्द क्या किसी खादी धारी की सह पर कर रहे है खनन माफिया अवैध मिटटी का खनन*
एटा


सरकार के कड़े निर्देशन में कहा है कि कही पर भी प्रदेश में अवैध खनन नही होना चाहिये इस की गाइड लाइन प्रदेश सरकार ने काफी पहले ही जिला प्रशाशन को जारी की गई थी जिससे जिला प्रशाशन कड़ाई से पालन कर इस अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके । मगर इस गाइड लाइन व् जिला प्रशाशन और सरकार का विना खोफ किए खनन माफिया अपने अवैध खनन में कोई कोताई नही वरत रहे है और जिला प्रशाशन को ठेगा दिखाते हुए और सरकार के साथ आँख मिचौली का खेल खेलने से विल्कुल ही गुरेज नही कर रहे है।
इसी क्रम में चाँद पुर अलीगंज रॉड पर कई दिनों से खनन माफिया खुल कर ट्रेक्टरों और जे सी वी मशीन के द्वारा मिटटी का अवैध खनन कर रहे है जव इसकी जानकारी कोतवाली देहात पुलिस को मिली तो देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुच कर एक जे सी वी मशीन और मिटटी से भरे हुए दो ट्रेक्टर ट्राली सहित अपने कव्जे में लेकर टी पी नगर चौकी पर पहुच वाये जिसमे तीनो वाहनों के चालको को भी अपनी गिरफ्त कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी से खनन माफिया विनय कुमार नाम वताया जा रहा है जो मोके का फायदा उठा ते हुए खनन स्थान से भागने में सफल रहा । वही पर सूत्रों ने वताया कि अवैध खनन ठेकेदार ने वताया कि यह मिटटी खनन का ठेका विधायक जी के कहने पर किया जा रहा है उन्ही के ट्रेक्टर ट्राली व् ज़ेसी वी मशीन है मगर विधायक जी का नाम नही वताया । वही पर जव देखा गया तो नही जे सी वी व् ट्रेक्टरों पर कोई रजिस्ट्रेशन नम्वर ही है ।
अव देखना है क्या जिला प्रशाशन इन खनन माफियाओं पर कार्यवाही करेगा फिर किसी खादी धारी के इशारे पर इन्हें वरी कर दिया जायेगा । या फिर खनन माफिया विधायक जी का झूठा नाम लेकर पुलिस को गुमराह कर अपने आप को अवैध खनन का जनपद का वेताज बादसाह वन ना चाह रहा है ।
अव देखना है कि अव इस खनन माफिया पर पुलिस कितनी कार्य वाही करती है या फिर ढाक के तीन पात।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks