निधौली कलां पुलिस ने फ्लैग मार्च कर व्यापारियों को समझाया

*निधौली कलां पुलिस ने फ्लैग मार्च कर व्यापारियों को समझाया l*
एटा*निधौली कलां – :* साम के सात बजते ही कोतवाल निधौली कलां अनिल कुमार सिंह मय फोर्स अपनी टीम के साथ नगर के व्यापारियों को समझाने निकल दिए रास्ते में जिस-जिस व्यापारी की दुकान खुली दिखाई दी उस व्यापारी को अनलॉक-1 के बारे में समझाते हुए दुकान को समय से बंद करने की सख्त हिदायत दी साथ ही कहा कि सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान पर सामाजिक दूरी के साथ साथ सैनेटाईजर, मास्क अवस्य रखें l
इसी बीच एस एस आई पुलकित शर्मा ने लोगों को समझाते हुए कहा कि अभी कोरोना का कहर कम नहीं हुआ है हमारी जागरूकता ही हमारा बचाव है l
इस कोरोना महामारी को हम सब मिलकर हराएंगे l
इस बीच कोतवाल अनिल कुमार सिंह के अलावा एस एस आई पुलकित शर्मा, एस आई सतीश सागर, एस आई करन सिंह, एस आई सुरेंद्र बाबू मिश्रा, दीपेंद्र सिंह जादौन,कांस्टेबल धर्मेंद्र गन्धार, संजीव कुमार, रवि दीक्षित, प्रिंस चौधरी,गरिमा सिंह,
देवेंद्र यादव, सुखवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, नितिन कुमार आदि पुलिस टीम ने सहयोग दिया l

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks