फायरिंग और पथराव की घटना में वांछित चल रहे छः अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता*
*फायरिंग और पथराव की घटना में वांछित चल रहे छः अभियुक्त गिरफ्तार*


◾गांव मिश्री में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई थी घटना
◾अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार
एसएसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मुअसं- 86/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 336, 504, 506, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम की घटना में थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी गुड्डू उर्फ दिनेश, व विजेंद्रपाल को वृन्दावन एका मोड़ के पास से समय करीब 06.05 बजे एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं उक्त घटना में फरार चल रहे अन्य दो आरोपी नारायण व राजबहादुर को निधौलीखुर्द पुलिया के पास से समय करीब 06.30 बजे दो अवैध तमंचे व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रिजोर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks