मधुमेह रोग से ग्रसित क्वारंटीन नजारतकर्मी कोरोना संदिग्ध का सुबह अस्पताल में निधन

मधुमेह रोग से ग्रसित क्वारंटीन नजारतकर्मी कोरोना संदिग्ध का सुबह अस्पताल में निधन, पोस्टमार्टम के लिए सैम्पल आने के इंतजार


एटा ! शुक्रवार को सुप्रभात होते ही शहर के सेटं मैरी स्कूल क्वेरान्टाइन सेन्टर में एक दिन पूर्व गुरूवार को भर्ती कराऐ गए कोरोना संदिग्ध की तबियत खराब होने पर जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में मौत होने से सनसनी फैल गयी ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल एवं जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजेश कुमार अग्रवाल ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि म्रतक मेहराम सिहं एसडीएम जलेसर के यहां नजारत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था तथा मधुमेह रोग से ग्रसित था ! गुरूवार को अचानक उसे खांसी बुखार से तकलीफ होने पर सीएचसी जलेसर पर चिकित्सकों को दिखाया तो उन्होने उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए एटा रैफर कर दिया जहां उसे सेटं मैरी स्कूल में क्वारंटीन कराया गया! आज सुबह जैसे ही उसको इमरजेन्सी लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार देकर स्वस्थ करने का प्रयास किया लेकिन मधुमेह की अधिकता के चलते उसे बचाया नही जा सका ! सीएमएस ने बताया कि जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने भी उन्हें कॉल करके म्रतक के सन्दर्भ में कुशलक्षेम पूछी थी !क्वेरान्टाइन सेन्टर के नोडल डा0 आर एन गुप्ता ने बताया कि गत सांय म्रतक ने भोजन ग्रहण किया तब वह ठीक था, रात्रि मे भी सब कुछ ठीक रहा लेकिन सुबह उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर तुरन्त जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग को रैफर कर दिया गया था , जहां उसने अंतिम सांस ली ! डा0 आर एन गुप्ता ने बताया कि म्रतक के शव को पोस्टमार्टम हाऊस में सुरक्षित रखा गया है मेडीकल कॉलेज अलीगढ से उसके स्वैब सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होते ही पोस्टमार्टम कराया जाऐगा !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks