उपभोक्ताओं के स्मार्ट फोन में आरोग्य सेतु एव आयुष कवच एप डाउनलोड कराएं

उपभोक्ताओं के स्मार्ट फोन में आरोग्य सेतु एव आयुष कवच एप डाउनलोड कराएं


एटा जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एपं मुख्य विकास अधिकारी एटा के आदेशानुसार वर्तमान में कोविड-19 (कोरोना) महामारी से बचाव के लिए उ0प्र0 सरकार द्वारा द्वारा बनाये गये मोबाइल एप ‘‘आयुष कवच कोविड’’ के नाम से मोबाइल एप जारी किया गया है जो लोगों को कोरोना वायरस से लडने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने से जुडें तथ्यों को उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न अपडेट एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराता है। यह ऐप ंदकतवपक तथा पवे मोबाइल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। जन स्वास्थ्य की दृष्टि से उक्त महत्वपूर्ण ऐप को डाउनलोड कर इसका उपयोग किया जाना अन्त्यन्त महत्वपूर्ण है।
इस संबंध में जनपद में संचालित समस्त पेट्रोल/डीजल पम्प, एल0पी0जी0 एजेंसियों एवं उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि उपस्थित होने वाले समस्त उपभोक्ताओं के स्मार्ट फोन पर आरोग्य सेतु एप के साथ-साथ आयुष कवच कोविड ऐप डाउनलोड कराने हेतु प्रेरित करें तथा यह ध्यान रखा जाए कि यदि उपभोक्त के मोबाइल में आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच कोविड डाउनलोड नहीं है, तो वस्तुओं की आपूर्ति के पूर्व आरोग्य सेतु एप के साथ-साथ आयुष कवच कोविड को अपने समक्ष ही डाउनलोड करा दिया जाए।
उन्होनें समस्त एजेंसियों/पम्प प्रोपराइटर्स द्वारा अपने स्थल पर कार्य करने वाले समस्त कार्मिकों के मोबाइल में भी आरोग्य सेतु एप एवं आयुष कवच कोविड अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराते हुए उपभोक्ताओं के मोबाइल में एप डाउनलोड कराने की दैनिक सूचना वरिष्ठ विक्रय अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायी जाएगी। समस्त उचित दर विक्रेता भी अपनी दुकान पर दैनिक वितरण के अन्तर्गत उपस्थित होने वाले उपभोक्ताओं के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप एवं आयुष कवच कोविड ऐप डाउनलोड कराकर उसकी सूचना क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को उपलब्ध करायी जाएगी। कोरोना महामारी को प्रभावी ढंग से प्रतिबन्धित करने के उद्देश्य से समस्त आमजन से भी अनुरोध है कि अपने स्मार्ट फोन में आरोग्य सेतु एप के साथ-साथ आयुष कवच कोविड एप को भी डाउनलोड करें तथा उक्त कार्य में पम्प/एजेंसियों/उचित दर विक्रेताओं को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks