नकली शराब फैक्ट्री के जखीरे सहित कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार

**दो तस्कर गिरफ्तारः जानिए कहां निकले कोरोना मरीज**

फर्रुखाबाद। नकली शराब फैक्ट्री के जखीरे सहित कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब फैक्ट्री के संचालन की जानकारी मिलने पर कोतवाली कायमगंज के इंसप्रेक्टर विनय प्रकाश राय ने कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार भारती आदि पुलिस बल के साथ ग्राम जिरखापुर के अमरूद बाग में छापा मारा।

पुलिस ने कोतवाली कायमगंज के ग्राम मिलकिया निवासी कल्लू उर्फ जसवीर पुत्र शिवलाल तथा ग्राम सथरा निवासी महिमा चंद्र सक्सेना पुत्र बालक राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके पर बब्बर शेर की नकली शराब की 30 पेटियों में 1350 पौवे मिले पुलिस को यूरिया खाद खाली शराब के पौव रैपर ढक्कन आदि सामग्री भी मिली। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया कि हम लोग जनपद एटा से एल्कोहल लाकर यहां बाग में नकली बब्बर शेर शराब के पौवा तैयार करते हैं।

इस शराब को थाना जहानगंज शराब ठेके के अलावा अलीगंज क्षेत्र के भी ठेकों पर बिक्री करते हैं पीने वाले ठेकों की असली शराब समझकर खरीदते हैं। अब यह साफ हो गया है कि अधिक आमदनी करने के प्रयास में ठेकेदार नकली शराब को भी सरकारी ठेकों पर धड़ल्ले से बेच रहे हैं। इस कार्य में आबकारी विभाग की भी सांठगांठ बताई जा रही है।

कोरोना मरीज

ब्लाक कमालगंज के ग्राम बेहटा निवासी शंभू दयाल के 37 वर्षीय पुत्र सुनील ग्राम पतौजा कोठी निवासी नंदराम व उनके 28 वर्षीय पुत्र अमन कोरोना निकला है थाना राजेपुर के ग्राम
कमालुद्दीनपुर निवासी नवरतन की 28 वर्षीय पत्नी गीता को भी कोरोना हो गया है। गीता को पति के संपर्क से ही कोराना हुआ है जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 43 हो गई है।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks