प्रभारी मंत्री ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

*प्रभारी मंत्री ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण*

*सामुदायिक रसोई के निरीक्षण में गुणवत्ता को देखते हुये जिलाधिकारी को दी बधाई*

*गरीब व्यक्तियों को वितरण की गयी राशन किट*

*मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मरीजों को समय से देखभाल करने व खाना देने के लिये निर्देश*

एटा माननीय राज्य मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उ0प्र0 श्री अतुल गर्ग प्रभारी मंत्री जनपद एटा द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली चिकित्सा व सुविधाओं का जिला अस्पताल के सर्जीकल वार्ड, वायरस वार्ड, आयसोलेशन वार्ड, डिजिटल एक्सरे कक्ष, अल्ट्रासाउन्ड कक्ष, डीमो डायलेसिस यूनिट का निरीक्षण किया।
अतुल गर्ग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण/प्रभारी मंत्री जनपद एटा द्वारा सर्जीकल वार्ड में उपस्थित असलम, रेशमा, श्याम सहित लगभग 12 मरीजों से पूछा गया कि आपकों कोई परेशानी तो नहीं है पैसे तो नही लिये जा रहे है। जिसमें मरीज राजकुमारी ने बताया कि हमें अभी खाना नही दिया गया है प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुय सीएमस को निर्देश दिये कि खाने की तुरन्त व्यवस्था की जाये और मरीज को ढीक से देखभाल की जाये।
स्वास्थ्य मंत्री/प्रभारी मंत्री को डिजिटल एक्सरे कक्ष में टैक्नीसियन बी0एन0 सिंह ने बताया कि आज 30 एवं कल 45 एक्सरे तथा अल्ट्रासाउन्ड आज 13 व कल 09 किये गये थे। मंत्री जी द्वारा प्रशंसा की गयी कि बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। तत्पश्चात डीमो डायलेसिस का भी निरीक्षण किया जिसमें 07 मरीज पाये गये एवं 11 व्यक्तियों का स्टाफ बताया गया। मंत्री द्वारा शौचालय में एग्जास्ट लगवाने के भी निर्देश दिये।
स्वास्थ्य मंत्री/प्रभारी मंत्री द्वारा तहसील स्तर पर श्री जनेश्वर मिश्र जिला पंचायत परिसर में स्थित कोविड-19 के तहत गरीबों एवं बाहर से आने वाले व्यक्तियों हेतु बनाई गई सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया निरीक्षण में खाने की गुणवत्ता एवं मीनू की काफी प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी सुखलाल भारती को बधाई दी कि आपके द्वारा निर्धारित धनराशि में काफी अच्छा खाना उपलब्ध करा रहे है। मंत्री जी द्वारा निशा, सिमरन, शवाना, अनीसा सहित कुल 28 गरीब परिवारों को कच्चा राशन किट जिसमें 32 किलोग्राम वजन में आलू, आटा, दाल, चावल, मसाला, रिफाइन्ड आदि सम्मिलित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुखलाल भारती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी सदर इरफान नासिर खान एवं जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप जैन, विधायक सदर विपिन कुमार डेविड, विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी जनप्रतिनिधि सहित अपर जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार आदि उपस्थित रहें।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks