जेल से रिहा होने के बाद धीरज सिंह बुंदेला (दौरिया) समर्थकों से मिले

जेल से रिहा होने के बाद धीरज सिंह बुंदेला (दौरिया) समर्थकों से मिले: बोले जनता की सेवा में प्राणों की बाजी लगा दूंगा.!!*
*मंदिर में की पूजा बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद*


छतरपुर*
बुंदेलखंड में किसानों और युवाओं की आवाज उठाने वाले महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता धीरज सिंह बुंदेला (दौरिया) का जेल से रिहा होने पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत कर पुष्प मालाओं से लाद दिया l धीरज सिंह बुंदेला स्वयं मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर बुजुर्गों एवं परिजनों का आशीर्वाद लिया l विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए समर्थकों से बोले मैं आपके सुख दुख में साथ हूं, क्षेत्र के विकास और आपके सम्मान में प्राणों की बाजी लगा दूंगा l डरने का नहीं मुकाबला करने का समय है, धीरज सिंह बुंदेला (दौरिया) ने कहा मुझे विरोधियों द्वारा साजिशतन विवादित किया गया किंतु उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे l उन्होंने अपनी जन्मभूमि ग्राम दौरिया में पहुंच कर अपने परिजनों का आशीर्वाद लिया l धीरज सिंह बुंदेला ने अपने समर्थकों का धन्यवाद ज्ञापित करते कहा आपका जनसेवक धीरज सिंह बुंदेला आप लोगों के साथ है और रहेगा, आप लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं हर मुसीबत में मैं आपके साथ खड़ा हूं l

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks