मुरादाबाद रोडवेज में दो दिन में चार गुनाबढ़े बस यात्री

 

लॉक डाउन में रोडवेज बस संचालन को अब रफ्तार मिलनी शुरु हो गई है। दो दिन में ही रोडवेज की कमाई का आंकड़ा चार गुना तक पहुंच गया। यात्री भी चार गुना बढ़े तो बसों की संख्या भी सवा दो सौ करनी पड़ी। बुधवार को रोडवेज प्रबंधन ने अपनी आधी से ज्यादा बसों को दौड़ाया। इसी के साथ रोडवेज ने एसी बसों का भी संचालन शुरु किया है।

मुरादाबाद मंडल में करीब छह सौ बसें संचालित होती है। एक जून को 182 बसें चलाई गई। इसमें दो हजार यात्रियों ने सफर किया। इससे रोडवेज को 1.53 लाख रुपये की आमदनी हुई। इसके बाद दो जून को रोडवेज की 225 बसों में आठ हजार यात्रियों ने सफर किया। विभाग को छह लाख पांच हजार रुपये आमदनी हुई।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन का कहना है कि अब रोडवेज बसों में यात्री मिलने लगे है। दो दिन में ही आमदनी का फर्क पड़ा है। बुधवार को भी यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। दिनभर में तीन सौ

पूरे दिन में रोडवेज ने तीन सौ से ज्यादा बसों को दौड़ा लेगा। सुबह नौ बजे तक 119 बसें डिपो से निकल चुकी थी। साथ ही मुरादाबाद रोडवेज डिपो से मांग के बाद एसी बस का संचालन शुरु हो गया।

थर्मल स्कैनिंग, सेनिटाइजेशन को लेकर सतर्कता

बसों में सफर से पहले यात्रियों को सेनिटाइज किया जाएगा। बस में यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के लिए कर्मचारी हरे रंग की वर्दी पहनेंगे। जबकि बस अड्डों पर नारंगी और वर्कशॉप में कर्मचारी नीले रंग की यूनिफार्म में होंगे। पहचान के लिहाज से सभी कर्मियों को अलग-अलग रंग की वर्दियां दी गई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks