कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु एसएसपी ने जिले के पांच थानों में तैनात किये नऐ प्रभारी

कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु एसएसपी ने जिले के पांच थानों में तैनात किये नऐ प्रभारी

एटा ! जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त करने की नीयत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा गत सांय जिले के पांच थानों में तेज तर्रार इंस्पेक्टर व थानेदारों की तैनाती की गयी है ! इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने knls को बताया कि सकीट थाने पर इंस्पेक्टर विवेक शर्मा को नवीन तैनाती दी गई है !जो कि क्राइम ब्रांच का कार्य देख रहे थे तथा नगर पालिका के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता हत्याकांड के दौरान एटा कोतवाली नगर मे बतौर उपनिरीक्षक नगर की बिगडी फिजां को काबू करने में कडी मशक्कत के बाद काबू करने मे सफल रहे! तो वहीं थाना निधौलीकलां के प्रभारी निरीक्षक पद पर अनिल भदौरिया को नवीन तैनाती दी गई है! वह कोतवाली अलीगंज में इंस्पेक्टर क्राइम का प्रभार देख रहे थे !काफी मधुर व्यवहार के धनी अनिल भदौरिया अपराधियों के लिए नासूर माने जाते हैं ! थाना अवागढ पर इंस्पेक्टर केन्द्र कुमार बालियान को तैनाती दी गई है! इंस्पेक्टर बालियान एटा महोत्सव -2020 के मेला इंचार्ज रह चुके हैं !.कोतवाली जलेसर पर इंस्पेक्टर के पी सिंह को नया कोतवाल बनाया गया हैं ! श्री के पी सिंह कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक रहकर अपनी प्रभावी कार्यशैली की अमिट छाप एटा में छोड चुके हैं तथा फिलहाल क्राइम ब्रांच में तैनात रहे थे ! थाना नया गांव के प्रभारी पद पर उपनिरीक्षक दिनेश सिह को नवीन तैनाती दी गई है ! उपनिरीक्षक दिनेश सिहं काफी समय से कोतवाली नगर क्षेत्र की पुलिस चौकी पटियाली गेट के सफल इंचार्ज रहकर एक तेज तर्रार थानेदार की छाप छोड़कर गऐ है ! सभी इंस्पेक्टर व थानेदारों को एसएसपी सुनील कुमार सिंह द्वारा अपने नऐ दायित्वों का पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks