*समद रोड कैश वैन लूट में मिले अहम सुराग,जल्द होगा खुलासा:एडीजी अजय आनंद*
आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद ने मंगलवार को अलीगढ़ के समद रोड पर हुई कैश वैन से लूट के मामले में घटना स्थल का मुआयना किया और सघनता से पूछताछ की। एडीजी अजय आनंद ने कहा है कि लूट के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। लुटेरे जल्द ही पकड़े जाएंगे। इसके लिए आठ टीम जुटी हुई हैं।अलीगढ़ में सिविल लाइंस क्षेत्र में समद रोड पर 22 लाख 48 हजार 700 रुपये की लूट की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। घटनाक्रम को देखकर लग रहा है कि बदमाशों ने पुख्ता रेकी की थी। उन्हेंं पता था कि कितने बजे वैन कैश लेने जाएगी। कलेक्शन एजेंट कब बाहर निकलेगा? लूट से पहले बदमाश वैन से 50 मीटर सेटर प्वॉइंट की ओर नामचीन ज्वेलर्स के सामने खड़े हो गए। एक बाइक पर दोनों बदमाश बिना हेलमेट के थे।दोनों ने सफेद गमछे से मुंह को ढक रखा था। एक बदमाश के पास फोन आया उसके बाद दोनों वैन की तरफ चल दिए थे। पुलिस यही मानकर चल रही है कि कोई तीसरा बदमाश था या कोई भेदिया, जिसने बदमाशों को फोन कर एलआइसी की बिल्डिंग से कैश नीचे आने की जानकारी दी।
ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों में जुटी है। परिजनों ने कोई तहरीर अभी तक थाने में नहीं दी
*कोरोना की जांच के लिए भेजी गई 85 लोगों की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई नेगेटिव*
डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने जनपद अलीगढ़ के लोगों के लिए आज अच्छी खबर दी है।डीएम श्री सिंह ने बताया है कि 85 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई, जिसमें से सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।डीएम श्री सिंह ने इस पर खुशी व्यक्त की है और कहा है कि जनपदवासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। उन्होंने एक बार फिर जनता से अपील की है कि लोग लॉक डाउन का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें।
*एक मुश्त समाधान योजना के तहत 30 जून तक करें लाभ प्राप्त*
उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 की जिला प्रबन्धक संध्या रानी बघेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत वितरित ऋणों के सापेक्ष अधिदेय ऋणों की वसूली हेतु लागू एक मुश्त समाधान योजना को आगामी 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया गया है।सुश्री बद्येल ने बताया कि जिन व्यक्तियों ने निगम की विभिन्न योजनाओं- स्वतः रोजगार, स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वासन, अनुविनि तथा सफाई कर्मचारी आदि योजनाओं में ऋण प्राप्त किया है तथा निर्धारित समय में ऋण जमा नहीं किया है,वह एकमुश्त समाधान योजना के तहत 30 जून 2020 तक ऋण जमा कर दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज माफ करा सकते हैं।
*डीएम ने शहरी क्षेत्रों में घर-घर सर्वे करते हुये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण पुनः शुरू कराये जाने हेतु दिए निर्देश*
अधोहस्ताक्षरी द्वारा आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों की स्वास्थ्य टीमें बनाकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर सर्वे करते हुये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण पुनः शुरू कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।निर्देश दिये गये कि स्वास्थ्य टीमों के द्वारा घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण के समय ऐसे लोग मिलते है, जिनमें कोराना के लक्षण दिखाई दें तथा वह शुगर, अस्थमा,स्वास सम्बन्धित रोगों से ग्रसित हों तो ऐसे लोगों को तत्काल शेल्टर होम में क्वारन्टीन करा दिये जायें।समस्त स्वास्थ्य टीमों के द्वारा हेल्थ रजिस्टर बना लिया जाये।स्वास्थ्य टीमों के द्वारा घर-घर स्वास्थ्य सर्वे किये जाने के सत्यापन करने के लिये समस्त खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार/उपजिलाधिकारी तथा थानावार मजिस्ट्रेट नियमित रूप से भ्रमण करें,जिसके फोटो एवं वीडियो प्रतिदिन डीएम वार रूम पर विवरण सहित उपलब्ध करायें।
*जे.एन. मेडिकल के कोरोना संक्रमित डॉक्टर घर से कर रहे दूसरों का इलाज*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के टीबी व छाती रोगों के विभाग में प्रो. मोहम्मद शमीम नजीर बन गए हुए है रविवार को वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। घर पर ही इलाज करा रहे हैं,साथ में टेलीमेडिसिन के जरिये दूसरे मरीजों का भी इलाज कर रहे हैैं। सोमवार को पहले दिन दस मरीजों को सलाह दी।प्रो. शमीम, एक सीनियर रेजीडेंट और दो नर्सिंग स्टाफ संक्रमित मिले थे। सभी के परिजनों के सैंपल लिए गए। प्रो. शमीम के परिवार के पांच सदस्यों व एक कामवाली का सैंपल लिया गया। इस हालात में भी प्रो. शमीम ने कोरोना से जंग में बहादुरी का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि टीबी के जो मरीज उनके संपर्क में हैं, उनके फोन आ रहे थे। वो इलाज को लेकर चिंतित थे। ऐसे में उन्हें कैसे छोड़ देते, इसलिए टेलीमेडिसिन का रास्ता अपनाया। सोमवार को दस से अधिक मरीजों को इलाज के बारेे में बताया। टेलीमेडिसिन में जूनियर डॉक्टरों को गाइड कर मरीजों का इलाज कराया जा रहा है।
*शहरी क्षेत्र में स्वयं की भूमि पर दुकान निर्माण हेतु ऋण आवेदन पत्र 31 अक्टूबर तक आमंत्रित*
उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम लि0 द्वारा संचालित पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के तहत शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों हेतु स्वयं की भूमि पर दुकान निर्माण हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 22 जून 2020 तक विकास भवन स्थित अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम लि0 संध्या रानी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि अभ्यर्थी के पास तहसीलदार द्वारा निर्गत जाति,56460 रूपये तक का वार्षिक आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड,आधार कार्ड,फोटो पहचान पत्र,मूल निवास,अनुभव एवं स्वयं की भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र के साथ ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट होना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों के पात्र अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी कर साथ ही निगम की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
*एसडीएम खैर ने राशन वितरण को देखते हुए सिकरवार का किया निरीक्षण*
लॉक डाउन के अक्षरसः पालन को लेकर डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम खैर अंजुम बी ने राशन वितरण को देखते हुए सिकरवार सहित अन्य राशन डीलरो के राशन वितरण का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि राशन वितरण नियमानुसार हो रहा है। लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि चना की कम तौल की जा रही है।जिसको लेकर एसडीएम ने बताया कि यदि यह शिकायतें सत्य पाई गई तो नियमानुसार उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिन लाभार्थियों ने मास्क नही लगाए थे,उनको मास्क,दुपट्टा या गमछा से मुंह ढकने को कहा और राशन डीलर को बोला कि सभी के हैंड वाश कराए जाए और इसके साथ ही सिकरवार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान राशन डीलर को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा।
*पुलिस ने उठाया नया कदम,गाँव-गाँव जाकर की प्रधानों व सम्मानित व्यक्तियों के साथ मीटिंग*
कोरोना के इस संकट काल में थानाध्यक्ष राजीव कुमार (कोतवाली-मडराक) ने ग्रामप्रधान,सम्मानित व्यक्ति तथा समस्त क्षेत्रवासियों के साथ जिले के बाहर से लौटे तमाम लोगों की जानकारी,होम क्वारंटाइन,सहित हिस्ट्रीशीटरो का विवरण व ग्रामीणों के लिए राशन आदि की स्थिति का गाँव-गाँव जाकर जायजा लिया।इसके साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों को अनलॉक-1.0 की गाइडलाइन्स के बारे में जानकारी दी।थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने लोगों को हिदायत दी कि वो जुआ,सट्टेबाजी या कोई भी अवैध धंधे बिल्कुल बंद कर दे,अगर कोई भी व्यक्ति इन गलत कामों में लिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने सोशल डिस्टेनसिंग व मास्क का प्रयोग कर गाँव-गाँव जाकर मीटिंग की तथा लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताये।थानाध्यक्ष राजीव कुमार (कोतवाली-मडराक) के नेतृत्व में S.I.नरेन्द्र सिंह,S.I.हरेन्द्र सिंह,S.I.वर्षा शर्मा,कॉन्स्टेबल शेखर चौधरी, के०के०शर्मा तथा समस्त पुलिस टीम इस सराहनीय कार्य में साथ दे रही है।
*एसडीएम खैर ने विभिन्न बिंदुओं को लेकर तहसील के गांवों में अधिनस्थों के साथ की बैठक,दिए महत्वपूर्ण निर्देश*
एसडीएम खैर अंजुम बी ने कोरोना निगरानी समिति, स्क्रीनिंग व श्रमिको की सूची तैयार करने को लेकर तहसील के गांव भमरौला,जरारा,बझेड़ा में बीडीओ,सचिव,लेखपाल, आंगनवाड़ी,आशा सहित अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक की।जिसमें उन्होंने सभी को कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।जिसमें उन्होंने ने कहा कि अन्य राज्यो से आये हुए लोगों को 3 सप्ताह के लिए क्वारन्टीन कराते हुए उन पर निगरानी समिति नजर रखने के निर्देश दिए* तथा और बताया कि सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग की जाए।इसके साथ ही एसडीएम खैर ने प्रवासी राहत मित्र एप के बारे में बताया कि व्यक्ति की मूलभूत जानकारियां जैसे नाम,शैक्षिक योग्यता, स्थाई पता, खाता नंबर, कोविड-19 से संबंधित स्क्रीन की स्थिति एवं अनुभव के साथ 17 विभिन्न प्रकार की जानकारियां अपलोड की जाएगी।
*सिद्ध पीठ माता महाकाली मंदिर पर 24वें वार्षिक समारोह के उपलक्ष में मास्क किये वितरित*
सिद्ध पीठ माता महाकाली मंदिर सासनी गेट,अलीगढ़ पर आज 24वें वार्षिक समारोह के उपलक्ष में मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा देश ग्रस्त है।ऐसी स्थिति में हम सभी को सरकारी आदेशों का पालन करना चाहिए और अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए मुंह पर मास्क व सेनीटजर का प्रयोग करना चाहिए। सरकारी नियमों के आदेश व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज 24वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में सासनी चौराहे पर 2000 मास्को का वितरण किया गया।मंदिर महंत पंडित कमलेश कृष्ण त्रिवेदी ने सभी लोगों से मास्क लगाकर घर से बाहर न निकलने की अपील की।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह लोधी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्को का वितरण किया।साथ में राधे राधे वूमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी अपनाए आवाहन पर खादी कपड़े के मास्क अपने घरों में बनवाए हैं और उनका आज हम वितरण कर रहे हैं।इस अवसर पर सेवा भारती प्रमुख डॉ आनंद कुमार,राम कुमार गुप्ता,शिव कुमार भटटे वाले,शिवम कुमार,प्रकाश चंद मिठाई वाले,सुभाष लोधी,योगेश पान वाले आदि लोगों ने सहयोग किया।
*अलीगढ़ में हुनर की महारत के बैनर तले ऑनलाइन मॉडलिंग कंपटीशन का किया आयोजन*
अलीगढ़ में हुनर की महारत के बैनर तले ऑनलाइन मॉडलिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया,आयोजक पवन सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न उम्र के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जलवा मॉडलिंग के माध्यम से दिखाया।इस अवसर पर प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु एसपीजीसी निदेशक शरद गुप्ता उपस्थित रहे।निर्णायक मंडल में मौजूद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रख्यात मॉडल अर्चना फौजदार के साथ लोकप्रिय एंकर मॉडल एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी सुश्री प्रगति चौहान,कोरियोग्राफर राजीव द्विवेदी एवं अजय आर्यन ने समस्त प्रतिभागियों को मॉडलिंग के महत्वपूर्ण टिप्स देकर उनका हौसला बढ़ाया।
*कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा*
पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता के उपरांत जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह तथा महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जेल से रिहाई को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति भारत को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह को सौंपा।कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक द्वेषता के कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में डाल दिया तथा पार्टी के नेताओं एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर दिए।कांग्रेसियों की मांग है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा किया जाए। पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।इस दौरान गौरांग देव चौहान,अरविंद कश्यप,दिनेश शर्मा,मोहित बंसल, राजवीर सिंह,मो. अरहम,इरशाद सलीम,मो.फ़रहान,अरविंद बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
*धोबी समाज के व्यक्तियों से लाण्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना में ऋण आवेदन आमंत्रित*
उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम लि0 द्वारा लाण्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना के तहत 2 लाख 16 हजार की योजना में 02 एवं 01 लाख की योजना में जनपद के 06 पात्र धोबी समाज के व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाना है,इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 21 जून 2020 तक विकास भवन स्थित अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम लि0 संध्या रानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभ्यर्थी के पास तहसीलदार द्वारा निर्गत जाति,शहरी क्षेत्र में 56460 रूपये तथा ग्रामीण क्षेत्र में 48,080 रूपये तक का वार्षिक आय प्रमाण पत्र,राशन कार्ड,आधार कार्ड,फोटो पहचान पत्र,मूल निवास,अनुभव के साथ ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट होना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों के पात्र अभ्यर्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी कर साथ ही निगम की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
*’इंडिया’ का नाम ‘भारत’ करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित*
देश के नाम को ‘इंडिया’ के बजाए ‘भारत’ से संबोधित किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई टल गई।सुप्रीम कोर्ट ने बिना अगली तारीख दिए हुए याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी है।इस याचिका पर प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी लेकिन सीजेआई बोबडे के मंगलवार को अवकाश पर होने की वजह से इसे टाल दिया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी सुनवाई दो जून तक के लिए टल गई थी।पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें यह मांग की गई कि देश को इंडिया नहीं बल्कि भारत या हिन्दुस्तान के नाम से संबोधित किया जाए।इसके लिए सरकार को संविधान में संशोधन करने का निर्देश दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया था।याचिका में दावा किया गया है कि भारत या हिन्दुस्तान शब्द हमारी राष्ट्रीयता के प्रति गौरव का भाव पैदा करते हैं।
*द चाइल्ड एंड वुमन हेल्प ऑर्गनाइजेशन द्वारा शहीद दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि*
द चाइल्ड एंड वुमन हेल्प ऑर्गनाइजेशन ने भुजपूरा स्थित प्रदेश सचिव ज़ाकिर भारती के निवास पर शहीदों के सम्मान में एक कार्यक्रम किया।द चाइल्ड एंड वुमन हेल्प ऑर्गनाइजेशन ने चौथी पुण्यतिथि शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर पुलिस,सफ़ाई कर्मी,मीडिया कर्मी को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र वितरण किए गए।तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष संतोष यादव जिन्होंने जवाहर बाग को रामवृक्ष यादव के कब्जे से मुक्त कराने के लिए अपनी जान गंवा दी थी और शहीद हो गए।शहीद मुकुल द्विवेदी उनके 2 जून शहीद दिवस के अवसर पर उनको आज अलीगढ़ के लोग उनकी शहादत पर सलाम करते हैं और उनको आज याद करते हैं।
*वाहन लाइसेंस बनवाने के लिए करना होगा और लंबा इंतजार*
वाहन लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने वालों को अभी और लंबा इंतजार करना होगा। एनआईसी की ओर से अभी तक डाटा जुटाकर पुराने आवेदकों को री-शेड्यूल कर नई तिथि जारी करने का काम नहीं किया जा सका है।संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से 20 मई को आनन-फानन में जारी किया गया लाइसेंस बनने संबंधी आदेश औंधे मुंह आ गिरा है।इसके कारण पूरे प्रदेश सहित अलीगढ़ मंडल में फिलहाल इस काम को टाल दिया गया है।आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने बताया कि वाहन लाइसेंस का काम 25 मई से शुरू होना था। मगर, 25 मई को ईद की छुट्टी थी।इसके चलते इसे 26 मई किया गया।अब 20 मई के आदेश को शासन की ओर से रद्द कर दिया गया है।नया आदेश आने के बाद लोगों को लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी जाएगी।एनआईसी अभी तक आवेदकों का आंकड़ा जुटा कर विभाग को उपलब्ध नहीं करा सका है।इसके चलते देरी हो रही है।शासन का नया आदेश आते ही काम शुरू किया जाएगा।
*हाईकोर्ट को सीधे जमानत अर्जी पर सुनवाई करने का है अधिकार*
हाईकोर्ट ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों में विशेष राहत देने की आवश्यकता होती है। कोविड-19 संक्रमण की वजह से यदि अधीनस्थ न्यायालय बंद है तो हाईकोर्ट को सीधे जमानत अर्जी पर सुनवाई करने का अधिकार है।इस सिद्धांत के मद्देनजर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने मथुरा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर सूरज कुमार की सीधे हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। सूरज कुमार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 439 में हाईकोर्ट से जमानत अर्जी पर सीधे सुनवाई का भी अधिकार है।
*एथिकल हैकर्स के एक समूह ने भीम यूजर्स के 72.6 लाख रिकॉर्ड्स लीक होने का किया दावा*
एथिकल हैकर्स के एक समूह ने दावा किया है कि मोबाइल पेमेंट एप’ भीम के यूजर्स से जुड़े करीब 72.6 लाख रिकॉर्ड एक वेबसाइट पर सार्वजनिक हो गए थे।लेकिन स्मॉल पेमेंट एप्लीकेशन का संचालन करने वाले नेशनल पेमेंटस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने स्पष्ट किया है कि भीम एप का कोई डेटा सार्वजनिक नहीं हुआ है। सभी से अनुरोध किया जाता है कि वे ऐसी अटकलों का शिकार न बने।एनपीसीआई अपने बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा व एकीकृत दृष्टिकोण का पालन करता है और मजबूत पेमेंट इकोसिस्टम उपलब्ध कराना जारी रखेगा।