आत्महत्या को प्रेरित करने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

*एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान आत्महत्या को प्रेरित करने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर पर पंजीकृत *मुअसं – 117/18 धारा 306 भादंवि* मे वांछित चल रहे आरोपी युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 02.06.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आत्महत्या को उकसाने के मामले में पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहे आरोपी मनोज गुप्ता पुत्र चंद्रपाल गुप्ता निवासी मोहल्ला बड़ेयान थाना जैथरा एटा को नगला मोहन चौराहे के पास से समय करीब 6.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. मनोज गुप्ता पुत्र चंद्रपाल गुप्ता निवासी मोहल्ला बड़ेयान थाना जैथरा एटा

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*
1. उ0नि0 गेंदालाल
2. का0 1029 पुनीत कुमार पाराशर
3. HG 697 महावीर सिंह

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks