कोविड-19 से बचाव हेतु स्वच्छता मिशन के तहत दो ट्रेक्टरों को पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा किया नगर के हवाले
अलीगंज

एटा ) आज सोमवार को पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए महिन्द्रा कपंनी के दो छोटे एवं बडे ट्रेक्टरो को हरी झंडी दिखाकर नगर के हवाले किया गया ! स्वच्छता मिशन के प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आदर्श नगर अलीगंज को क्लीन एन्ड ग्रीन बनाऐ रखने तथा कोविड-19 से निजात दिलाने हेतु स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दो महिन्द्रा कपंनी के बडे व छोटे ट्रेक्टर को शहर का कूडा ढोने के लिए क्रय करके नगर के हवाले किया गया है ! सुनील गुप्ता ने आगे बताया कि शहर के समूचे कचरे को उठाकर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के प्रयासों से ट्रेक्टरो की जो व्यवस्था की गयी है उससे पालिका के सफाई शूरवीरों को काफी हद तक कोरोना वायरस से मैदाने ए जगं लडने में काफी उर्जा का संचार होगा !
About The Author
Post Views: 10