*अनलॉक-1 के पहले दिन सिविल लाइन क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटे 22 लाख 70 हजारए हुए फरार*-
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के समद रोड पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाश सीएमएस कम्पनी की केश वेन पर फायरिंग कर 22 लाख 70 हजार रुपये का केश लूटकर फरार हो गये,बदमाशों की फायरिंग में राहगीर युवती महिला सहित दो लोग घायल हुए।घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, दिनदहाड़े हुई कैश वैन से लूट की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया,आनन-फानन में एसएसपी अधीनस्थों और फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे,
एसएसपी मुनीराजजी ने बताया कि समद रोड एलआईसी ऑफिस से सीएमएस कंपनी के कर्मचारी कैश वैन में केश रखकर एक्सिस बैंक में जमा करने जा रहे थे ,इसी दौरान एलआईसी ऑफिस के बाहर बाइक सवार बदमाश कैश बैंक कर्मचारी और गार्ड पर फायरिंग करते हुए 22 लाख 70 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए ,बदमाशों की फायरिंग में राहगीर महिला सहित 2 लोग घायल हो गए, पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में बदमाशों के बारे में जानकारी करने में जुट गई है, पुलिस ने टीम गठित कर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है,शीघ्र ही बदमाशो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।रिपोर्ट राहुल शर्मा