बजुर्ग और तीन प्रवासी कोरोना संक्रमित निकले-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

😷 *अलीगढ़ जे.इन.मेडिकल में कोविड वार्ड में इलाज करने वाले 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंग स्टाफ,सिविल लाइन शमशाद का डॉक्टर,सासनी गेट की महिला,गूलर रोड की महिला,महावीर गंज का बजुर्ग और तीन प्रवासी कोरोना संक्रमित निकले,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 160,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 16*


अलीगढ़ जिलाधिकारी ने बताया कि जे.एन.मेडिकल कोरोना के मरीजों का कोविड वार्ड मे इलाज करने वाले मेडिकल के ही 42 वर्षीय टी.वी. चेस्ट के प्रोफेसर और 29 वर्षीय टी.वी.चेस्ट की सीनियर रेजिडेंट(महिला)के साथ-साथ नर्सिंग अफसर क्रमशः42 वर्षीय(महिला)और 30 वर्षीय(पुरुष)कोरोना की जांच में संक्रमित आये है।आपको बता दे कि इस टीम के सदस्यों ने कोविड वार्ड में आरएसएस के नेता और ENT डिपार्टमेंट के चेयरमैन सहित कोरोना के मरीजों का भी इलाज किया है।वही सिविल लाइन के शमशाद मार्किट का 50 वर्षीय डॉक्टर, सासनी गेट क्षेत्र की 36 वर्षीय महिला ,देहली गेट क्षेत्र के गूलर रोड की 58 वर्षीय महिला और महावीर गंज के छतरी वाले कुँए का 72 वर्षीय बुजुर्ग व तीन प्रवासी टोडरपुर के क्रमशः 25 वर्षीय,28 वर्षीय,30 वर्षीय कोरोना की जांच रिपोर्ट में संक्रमित आये है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 160 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 16 हो गयी है।जनपद में कुल 63 एक्टिव केस हो गए हैं और 81 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।अलीगढ़ प्रशासन ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि लॉक डाउन का पालन करें,सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

😷 *उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइन,इसमें जिला प्रशासन कटेटमेन्ट जोन व निर्देश तय करेगा*
कोरोना वायरस संक्रमण में लॉकडाउन-5 देश में सोमवार से लागू होगा।उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। अनलॉक 1.0 के लिए जारी की एडवाइजरी के मुताबिक केंद्र सरकार के अनुसार ही एक जून से 30 जून तक प्रतिबंध लागू रहेंगे।प्रदेश सरकार द्वारा जो आदेश निम्न है:
प्रदेश में 8 जून से धार्मिक स्थल और पूजा स्थलों को खोला जाएगा,होटल,रेस्तरां और शॉपिंग मॉल भी 8 जून से खुलेंगे, परन्तु इन सब को भारत सरकार की गाइडलाइंस और प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के तहत ही खोलने की अनुमति होगी।यूपी में सैलून और ब्यूटी पार्लर खुलेंगे लेकिन कुछ शर्तों के साथ. मिठाई की दुकान खुलेंगी लेकिन वहॉं खाना मना है.शहरों में साप्ताहिक हाट नहीं लगेंगे।दिल्ली के Hotspot से नोएडा और ग़ाज़ियाबाद आने जाने पर पहले की तरह ही रोक जारी रहेगी।अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं,मेट्रो सेवाएं अगले आदेशों तक बंद रहेंगी।कंटेनमेंट जोन के लिए जो गतिविधियां भारत सरकार ने निर्धारित की हैं सिर्फ उन्हीं गतिविधियों की कंटेनमेंट जोन में अनुमति होगी,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की गतिविधियां,डोर-टू-डोर सर्वे,आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था और सफाई की व्यवस्था की अनुमति होगी।नोएडा गाज़ियाबाद में आवागमन का फ़ैसला ज़िला प्रशासन तय करेगा।सरकारी दफ़्तरों में शिफ्ट में 100 प्रतिशत कर्मचारी बुलाये जाएंगे।बाज़ार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे।शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक मंडी नहीं खुलेगी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खोली जाएगी।बारात घर खोले जाएंगे लेकिन 30 लोगों की उपस्थिति ही मान्य होगी।सैलून और ब्यूटी पार्लर सशर्त खुलेगी।टैक्सी अपनी क्षमता के मुताबिक़ सवारी लेकर चल सकते हैं।यूपी के अंदर रोडवेज़ की बसें चलाई जाएंगी।अपनी गाड़ियों से चलने वालों को आरोग्य सेतु ऐप रखना ही होगा।पार्क सुबह और शाम 5 बजे से 8 बजे तक खोले जाएंगे।खेल परिसर और स्टेडियम बिना दर्शकों के खोलने की अनुमति होगी।केंद्र के दिशानिर्देशों के मुताबिक 8 जून से धार्मिक संस्थान, मॉल और होटल/रेस्टोरेंट खोले जा सकते हैं।कंटेन्मेंट ज़ोन में धार्मिक संस्थान,होटल या मॉल नहीं खोले जा सकते हैं।दो पहिया वाहन पर मास्क लगाकर 2 लोग सवारी कर सकते हैं।

😷 *अलीगढ़ में 1 जून को बाजार खोलने की पुरानी गाइड लाइन रहेगी जारी:जिलाधिकारी*
केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के लोकडॉन-5 की गाइड लाइन जारी होने के बाद अभी 1 जून को अलीगढ़ का बाजार खुलने की पुरानी गाइड लाइन जारी रहेगी।जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने गाइड लाइन जारी कर दी है अब इनका परीक्षण करने के बाद अलीगढ़ का बाजार खुलने की नई गाइड लाइन कल शाम तक जारी कर दी जाएगी 1 जून को बाजार पुरानी ही गाइड लाइन से खोला जायेगा।

😷 *उत्तर प्रदेश में कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी बस सेवा, बाइक पर भी बैठ सकेंगे दो लोग*
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक-1 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार सुबह आठ बजे से प्रदेश में बस सेवा शुरू की जाएगी। बस में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सभी का मास्क पहनना जरूरी होगा।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। बसों में जितनी सीटें होंगी उतने यात्री बैठ सकेंगे। इसके साथ ही ऑटो में भी फुल क्षमता के मुताबिक सवारियां बैठ सकेंगी। इसके अलावा बाइक पर भी एक साथ दो लोग बैठ सकेंगे।
दिशा-निर्देश जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने ट्वीट कर कहा कि परिवहन निगम 1 जून, प्रातः 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुनः प्रारंभ करेगा।

😷 *अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1 जून से ये रहेंगी व्यवस्थाएं*
भारतीय रेल सेवा 1 जून से शुरू हो जाएगी। ट्रेनों के संचालन से पहले आज मॉकड्रिल किया गया। स्टेशन पर अफसरों ने बैठक कर तय किया कि यात्रियों को सिविल लाइन साइड से गेट संख्या एक व दो से ही एंट्री मिलेगी।गेट संख्या एक से बाहर जा सकेंगे।सिटी साइड से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन आने से करीब डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा।यात्री व उसके सामान को सैनिटाइज कर थर्मल स्क्रीनिंग कर नाम,पते,मोबाइल नंबर आदि दर्ज किए जाएंगे।शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए एंट्री गेट से लेकर प्लेटफार्म तक सफेद गोले बनाए गए हैं।दिल्ली से कानपुर आने वाली डाउन लाइन की ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म दो से व कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली अप लाइन की ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म चार से होगा। पैदल पुल को प्लेटफार्म चार तक आने-जाने के लिए खोला जाएगा।अलीगढ़ आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को प्लेटफार्म सात पर रोका जाएगा।अलीगढ़ स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों का भी रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। रेलवे ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्लान तैयार किया है। स्टेशन पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रहेगी। रेड जोन में शामिल शहरों से जाने व आने वाले मुसाफिरों का स्वास्थ्य विभाग की टीम परीक्षण करेगी।

😷 *अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 69 दिनों बाद फिर सुनाई देगा, यात्रीगण कृपया ध्यान दें..*
रेलवे ने यात्री ट्रेनों का संचालन 22 मार्च से बंद किया था।केवल दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को घरों तक भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही थीं। अब रेलवे एक जून यानी कल से 200 यात्री ट्रेनें चलाने जा रहा है। इनमें अलीगढ़ जंक्शन से चलने वाली कोई ट्रेन तो शामिल नहीं। लेकिन जंक्शन पर 6 महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव जरूर दिया गया है। यानी,मुसाफिर जंक्शन से इन ट्रेनों के जरिए सफर कर सकेंगे। ऐसे में ट्रेनों के प्लेटफार्म पर लगते ही एक बार फिर यात्रीगण कृपया ध्यान दें… सुनाई देगा। जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव और मुसाफिरों को लेकर तैयारियां पूरी की जा रहीं। खास ध्यान इस बात पर है कि शारीरिक दूरी का पालन रहे। इसके लिए पांच चेकिंग प्वाइंट से होकर ट्रेन तक पहुँचना होगा।यात्रियों को कंफर्म टिकट के साथ 90 मिनट पहले ही स्टेशन पर पहुंचना होगा।,ट्रेन आने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा सके,मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना चाहिए।मुंह पर मास्क, जेब में सैनिटाइजर रखना भी अनिवार्य किया गया है।

😷 *यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जून के दूसरे पखवारे में होंगे घोषित*
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में पहुंच गया है।अब सिर्फ आठ जिलों में ही उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं, अवशेष जिलों में ऑरेंज जोन का बस्ती तथा रेड जोन के सात जिले आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली व वाराणसी हैं। यह कार्य एक जून तक पूरा होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के कुल 67 जिलों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। इसी के साथ परिणाम देने के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि रिजल्ट जून के दूसरे पखवारे में घोषित होगा। परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन तय समय पर मार्च में ही शुरू हुआ, लेकिन दो दिन बाद ही मूल्यांकन रोक दिया गया था। इधर पहले ग्रीन जोन वाले फिर आरेंज और अंत में रेड जोन वाले जिलों में मूल्यांकन कराया गया है। पांच मई से शुरू मूल्यांकन अब अंतिम पायदान पर है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि अब आठ जिलों में ही कार्य शेष रह गया है, वह भी सोमवार तक पूरा होने की उम्मीद है।मूल्यांकन केंद्रों के सापेक्ष प्रदेश में निर्धारित 281 मूल्यांकन केंद्रों में से 268 मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। शेष 13 मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य गतिमान है। उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष अब तक 99.06 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इसी के साथ परिणाम को विषयवार तैयार भी कराया जा रहा है, ताकि जल्द रिजल्ट घोषित किया जा सके।

😷 *कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 13 मरीज, डिस्चार्ज होने पर कोरोना योद्धाओं का किया शुक्रिया*
डीएम अलीगढ़ चन्द्र भूषण सिंह के कुशल निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में अलीगढ़ जनपद के लिए आज एक और सुखद खबर है। आज 13 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ही ली आज डिस्चार्ज हुए। उन्होंने कहा कि आज वह स्वस्थ है तो इसके लिए अलीगढ़ के डीएम, एसएसपी, सीडीओ, सीएमओ सहित कोरोना योद्धा है जो दिन रात मेहनत कर कोरोना मरीजो की सेवा में लगे हैं। मरीजों ने बताया कि यहां अस्पताल में खाने पीने, साफ सफाई,साबुन, सेनिटाइजर तत्काल उपलब्ध होता है तथा मरीज को कोई परेशानी नही होती। इसी का परिणाम है कि आज वह ठीक होकर अपने घर जा रहे है। जिन्होंने कोरोना से जंग जितने के बाद 100 बेड एल1 सरकारी अस्पताल में हुए इलाज, देख-रेख, खाना-पीने के संबंध में प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राइवेट अस्पताल में भी ऐसी व्यवस्था नहीं होती है जैसी सरकारी अस्पताल में हैं।

😷 *रिची रिच स्वीट्स मेडिकल रोड से खाद्य पदार्थ छेना रसगुल्ला व मैरिस रोड स्थित मिल्कवार रेस्टोरेंट से पेस्ट्री का नमूना जांच हेतु संगृहीत किया*
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ द्वारा आज संपूर्ण जनपद में खाद्य पदार्थ कारोबारियों के प्रतिष्ठानों
का निरीक्षण किया गया।अभीहित अधिकारी अलीगढ़ , सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिन प्रमुख खाद्य इकाइयों का निरीक्षण किया गया उनमें रिची रिच स्वीट्स मेडिकल रोड,मिलकबार रेस्टोरेंट मैरिस रोड, कृष्णा डेयरी जीटी रोड,सोनू प्रोविजन स्टोर एटा चुंगी,एबीसी बेकर्स रसलगंज प्रमुख रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किन्ही भी परिस्थितियों में कालातीत खाद्य पदार्थ का विक्रय ना होने दिया जाए एवं लॉक डाउन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी कारोबारकर्ताओं को यह भी निर्देश दिए गए कि अपने प्रतिष्ठानों के सामने गोला बना कर उपभोक्ताओं को क्रमशः अपने परिसर में आने दें। किन्ही की परिस्थितियों में दूषित खाद्य पदार्थ का विक्रय ना करें।खाद्य कारोबारकर्ताओं को यह भी निर्देशित किया गया कि पूर्व में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनवरत रूप से पालन करते रहें । इसके साथ ही टीम ने रिची रिच स्वीट्स मेडिकल रोड से खाद्य पदार्थ छेना रसगुल्ला व मैरिस रोड स्थित मिल्कवार रेस्टोरेंट से पेस्ट्री का नमूना संगृहीत करते हुए जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।उक्त अभियान अनवरत रूप से जारी रहेगा।

😷 *अखिलेश के आदेश पर सपा नेताओं ने बांटी दवाइयां*
आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के आदेश अनुसार अलीगढ़ शहर के लक्ष्य नगर , इंजीनियर्स कॉलोनी , कुलदीप बिहार , सूर्य विहार , शताब्दी नगर , कृष्णा नगर के लगभग 150 परिवारों को कोरोनावायरस से रोकथाम हेतु होम्योपैथिक दवा ( इम्यूनिटी बूस्टर ) का वितरण किया । इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता कृपाल सिंह यादव , सपा नेता राकेश यादव , धर्मेंद्र यादव , पुष्पेंद्र सिंह , राघवेंद्र वर्मा , अमित ठाकुर , अमित पंडित आदि कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर दवा वितरित की।सपा नेता सचिन यादव ने ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार सपा मुखिया अखिलेश यादव जी के आदेश पर सपा के कार्यकर्ता लगातार जनसेवा में जुटे हैं , राशन से लेकर दवा तक सभी समाजवादी जन जन तक पहुंचा रहे हैं ।

😷 *कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट और चाकू बाजी में तीन लोग घायल*
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाई डोरा में उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब दो पक्षों में मारपीट और चाकू चल गए जिस में चाकू लगने से दो और मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जानकारी के अनुसार नासिर पुत्र मोहम्मद साबिर खजुरा में मकान बनाकर रह रहा है पड़ोस के रहने वाले चमन दूध वाले मकान को बेचने के लिए दवा बनाते हैं इसी बात को लेकर आज दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और देखते ही देखते चाकू चलने लगे, जिसमे नासिर और हसनैन चाकू लगने से घायल हो गए और सरफराज मारपीट में घायल हुआ है। घायल ने चमन, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद साजिद, मुजाहिद, जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है पुलिस ने घायल की तहरीर पर जांच शुरू कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

😷 *बिजली से करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत*
बरला क्षेत्र गाँव परोरा मैं घर से नल पर पानी भरने गई एक 33 साल महिला की 11000 के पोल मैं करंट उतरने के कारण मौत हो गई । तुरन्त गाँव मै चीख-पुकार मच गई ।तुरन्त उसे हाॅसपीटल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से परिवार का रौ-रौ कर बुरा हाल है। साथ बिना कोई कारण के महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। साथ ही परिवार के लोगों को देवीय आपदा के तहत सहायता का भरोसा दिया है।

😷 *01 जून से 12 जून तक, प्रति यूनिट 5 कि ग्रा. राशन (गेंहू, चावल) तथा प्रति राशनकार्ड 1 किग्रा चना का होगा वितरण*
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर जनपद अलीगढ़ में 01 जून से 12 जून 2020 तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्ड धारकों को राशन व चने का वितरण किया जाना है। समस्त राशन डीलरों को निर्देश दिए जाते हैं कि वह अपनी दुकान से संबंध कार्ड धारकों में राशन 5 किलो प्रति यूनिट व 1 राशन कार्ड पर 1 किलो चने का वितरण करेंगे और वितरण करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से पालन करेंगे राशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति का हाथ व ई पोस मशीन को अच्छी तरह से सैनिटाइज कराएंगे। सैनिटाइजेशन हाथ धोने की प्रक्रिया प्रत्येक कार्ड धारक द्वारा राशन प्राप्त करने के पूर्व व उपरांत की जाएगी।जनपद के समस्त कार्ड धारकों से भी अपील की जाती है कि वह राशन प्राप्त करने से पूर्व और बाद में अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करें ।

😷 *सिविल लाइन क्षेत्र में पत्नी को बचाने के चक्कर में पति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत*
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के लोगों कॉलोनी निवासी मोहम्मद जावेद (30 वर्षीय) की शादी 7 माह पूर्व शकीला के साथ हुई थी। दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर शनिवार की शाम झगड़ा हो गया तभी पत्नी शकीला ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात कहते हुए घर से निकल गई। कुछ देर बाद मोहम्मद जावेद भी पीछे-पीछे ट्रेन की पटरी पर चला गया और उसने देखा कि कुछ ही दूरी पर ट्रेन आने वाली है और शकीला पटरी के बीच में खड़ी है तुरंत दौड़कर गया और शकीला में धक्का दे दिया इतने में ट्रेन आ गई मोहम्मद जावेद ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

😷 *भाजपा सरकार अपने आप ही अपनी कमर थप थपा रही है:परवेज़ अहमद*
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज़ अहमद ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार अपने आप ही अपनी कमर थप थपा रही है।भाजपा जबसे सत्ता में आई है तबसे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।पिछले 6 वर्षों में भाजपा सरकार ने जनता को इतने कष्ट दीये हैं कि जनता वर्षों तक उभर नही पायेगी भाजपा नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि विदेशों से काला धन वापस लाकर देश के प्रत्येक नागरिक के खाते में 15-15 लाख रुपये डालेंगे भरष्टाचार पर अंकुश लगाएंगे नक़ली नोट के गोरख धंदे को रोकेंगे भय मुक्त समाज, स्वच्छ प्रशासन देने तथा अच्छे दिन लायेंगे परन्तु सत्ता पर आसीन होने के बाद प्रधानमंत्री अपने वादे से मुकर गए।इस वर्ष कोरोना वायरस की सरकार को जनवरी में ही जानकारी हो गई थी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू व 24 मार्च को देश में लॉक डाउन लागू किया गया लॉक डाउन की अवधि में देश के गरीब लोग तथा प्रवासी मजदूर भयंकर संकट में रहे परंतु सरकार ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी आज गरीबों को कर्ज की जरूरत नहीं है बल्कि राहत की जरूरत है।

😷 *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों से की कॉन्फ्रेंस मीटिंग*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों से ज़ूम ऐप के माध्यम से 1 घण्टे की कॉन्फ्रेंस मीटिंग इस दौरान अलीगढ़ से प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहित नगाइच और सांसद निजी सचिव सगठन के मुख्य सलाहकार उमेश उपाध्याय सामिल हम सभी ने अपने विचार औऱ अपनी समस्या को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा की सरकार आप के साथ है औऱ दिशा निर्देश दिये मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा अंशू शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहित नगाइच, प्रदेश सचिव देवेश गौतम, मुख्य सलाहकार उमेश उपाध्याय, अलीगढ़ मण्डल प्रभारी राहुल शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र गौड़, महानगर अध्यक्ष पंडित राहुल शर्मा व अश्विन पंडित चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।

😷 *1 जून 2020 से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 6 सेट में ट्रेनों का किया जाएगा आगमन व प्रस्थान*
शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 01 जून 2020 से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 6 सेट में ट्रेनों का आगमन व प्रस्थान किया जा रहा है। जिसमें सभी स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्केनिंग, मास्क, शोसल डिस्टेंसिंग का सम्बधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पालन कराया जाएगा। इसके सन्दर्भ में डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने समस्त संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए पत्र जारी किया।

😷 *जिला अस्पताल में दस्तावेजों को खुर्द बुर्द करने का किया प्रयास,ए डी हेल्थ ने दिए जांच के आदेश*
अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल के कर्मों की काली फेहरिस्त में उस वक़्त एक और नया अध्याय जुड़ गया जब यहां दस्तावेजों के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया।इतना ही नहीं यहां अलमारी के बाहर कैंपस में तमाम दस्तावेज और कटे फटे हालात में मिले।सूत्रों की माने तो यहां लापरवाही के तमाम किस्से पहले भी कहे और सुने गए हैं मगर अब यहां मामला दस्तावेजों से छेड़छाड़ का है।जबकि इसी कड़ी में अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों के साथ खिलवाड़ की वीडियो भी सामने आई है।यहां अस्पताल में मौजूद दस्तावेजों की अलमारी खुली मिली और जरूरी फाइल व कागजात बाहर फटी अवस्था में बिखरे हुए मिले।इधर इस मामले का संज्ञान होने पर अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।जिला अस्पताल के सीएमएस ने बोलने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में अलीगढ़ मंडल के अपर निदेशक (ए.डी.हेल्थ)डॉ.विपेंद्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई के आदेश की बात कही है।इसे हम जिला अस्पताल के प्रबंधन की लापरवाही कहेंगे या फिर कागजों को खुर्द बुर्द करके यहां किसी के झूठ और गुनाहों पर पर्दा डालने का काम किया गया है,ये बात अभी अपने आप में यक्ष प्रश्न बनीं है।

😷 *युवा क्रान्तिमंच के द्वारा अहिल्याबाई होल्कर जी 295 वी जयंती कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली*
आज युवा क्रान्तिमंच के द्वारा अहिल्याबाई होल्कर जी 295 वी जयंती कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमित वर्मा ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला महानगर अध्यक्ष मोनू दीवान ने कहा माता अहिल्याबाई होलकर जी ने महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और जगह-जगह धर्मशाला में भी बनवाई थी माता अहिल्या बाई होलकर जी हमेशा मुस्लिम शासकों के आक्रमण से अपने देश को बचाती आयी है और आवश्यकता पड़ने पर खुद उन्होंने अपनी सेना की कमान समाली थी ओर मुस्लिम शासकों से युद्ध किया था।

😷 *अतरौली क्षेत्र में ससुराली जनों ने विवाहिता की गला दबाकर की हत्या*
थाना अतरौली क्षेत्र के गांव गणेशपुर निहाल सिंह की शादी 2016 में ममता देवी (22 वर्षीय) निवासी डिबाई बुलंदशहर के साथ धूमधाम से हुई थी परिजनों का आरोप है कि तभी से निहाल सिंह ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित करता चला आ रहा है इसको लेकर कई बार झगड़े भी हो चुके हैं लेकिन आज ममता की इन दहेजी लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी और अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका के परिजनों ने मृतका के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है मौके से सभी ससुराली जन फरार हैं पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर नामजद लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

😷 *विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया*
किसान एकता संघ संगठन के तत्वावधा न में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के आवास पर किया गया। जिसमें संगठन के सदस्यों ने तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया । प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने कहा कि जो लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं वे लोग अपने आप को ही हानि नहीं पहुंचाते बल्कि अपने पूरे परिवार को व सहयोगियों, मित्रों और समाज के लोगों को भी नुकसान पहुँचाते है। इस मौके सोरन प्रधान , सतीश कनारसी, नैनसिंह, जयप्रकाश नागर, बद्रीनाथ,भागीरथ कसाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

😷 *सरकार द्वारा किसान हित में 45 फल और सब्जियों पर से ढाई फीसद मंडी शुल्क को हटाया गया:मण्डलायुक्त*
मंडल आयुक्त अलीगढ़ जी.एस. प्रियदर्शी ने बताया है कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और गंभीर हैं। अभी हाल ही में सरकार द्वारा किसान हित में कदम उठाते हुए मंडी नियमों में संशोधन करते हुए 45 विभिन्न प्रकार की फल और सब्जियों पर से मंडी शुल्क को हटा लिया है, इससे जहां किसानों को अपनी उपज का अधिक से अधिक मूल्य प्राप्त हो सकेगा। किसान अपने खेत से भी सीधे इन 45 प्रकार की फल और सब्जियों को खरीदारों को बेच कर अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकेंगे।मंडलायुक्त ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को भी बढ़ावा मिलने के साथ ही वेयर हाउस और शीतग्रह को मंडी घोषित करने की व्यवस्था एवं किसान बाजारों को भी बढ़ावा मिलेगा।उपनिदेशक मंडी एन के मालिक ने बताया कि अभी हाल ही में मंडी नियमों में हुए संशोधन के उपरांत 45 प्रकार की फल व सब्जियों का व्यापार निर्बाध रूप से बिना किसी शर्त एवं नियमों के सुचारू रूप से बड़ी ही सरलता से चल सकेगा।फल और शब्जी खरीदने आये व्यापारी जो मंडी परिसर का प्रयोग करेंगे को ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करते हुए किसान द्वारा बेची गयी कुल उपज का 1 फीसद यूज़र चार्ज लगाते हुए 2 प्रतिशत मंडी शुल्क और 0.5 विकास शुल्क को हटा लिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सिंघाड़ा, ब्रोकली, खूबानी, चकोतरा, लोकाट, पका कटहल, कच्चा कटहल, जिमीकंद, टिंडा, नाशपाती, कुंदरू, करेला, शकरकंद, खरबूजा, किन्नू, आंवला, लीची, परवल, भिंडी, पेठे वाला कद्दू, मूली, अमरुद, अरवी, गाजर, लौकी, कद्दू, खीरा, बैगन, संतरा, तरबूज, पपीता, अंगूर, मौसमी, पत्ता गोभी, फूल गोभी, अनार, केला, हरी मटर, सेब, आम, बैगन, हरी लोबिया, आड़ू और माल्टा पर से मंडी टैक्स हटाया गया है।

😷 *सपा नेताओं ने कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु होम्योपैथिक दवाइयों का किया वितरण*
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के आदेश अनुसार अलीगढ़ शहर के लक्ष्य नगर,इंजीनियर्स कॉलोनी,कुलदीप बिहार,सूर्य विहार,शताब्दी नगर,कृष्णा नगर के लगभग 150 परिवारों को कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु होम्योपैथिक दवा ( इम्यूनिटी बूस्टर ) का वितरण किया।इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता कृपाल सिंह यादव,सपा नेता राकेश यादव,धर्मेंद्र यादव,पुष्पेंद्र सिंह,राघवेंद्र वर्मा,अमित ठाकुर, अमित पंडित आदि कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर दवा वितरित की।

😷 *जिलेभर में मास्क व सेनेटाइजर बांटेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता*
भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें ऐसे लोगों को जोड़ा जाएगा जो 40 वर्ष से कम उम्र के हों और भाजपा के पदाधिकारी न हों। यह कार्यक्रम 4 से 10 जून के बीच होगा। इसके अलावा एक और कार्यक्रम रहेगा जिसमें भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल के कम से कम एक सेक्टर में जरूरतमंदों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित करेंगे।रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने सभी जिलाध्यक्षों को इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने मोदी सरकार के सफल 6 वर्ष पूर्ण होने पर भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत चर्चा की।महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने बताया कि युवा संवाद कार्यक्रम के लिए सामाजिक युवाओं की सूची तैयार की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने जो भी निर्देश दिए हैं उनका पूरी तरह पालन किया जाएगा। युवा संवाद कार्यक्रम के लिए जल्द ही जिला संयोजक की घोषणा कर दी जाएगी।

😷 *धूम्रपान करने से अपना ही स्वास्थ खराब होता है : राम सारास्वत*
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर बोले गगन पब्लिक स्कूल के 12 कक्षा के छात्र। राम सारास्वत नें बताया कि धूम्रपान करने व तम्बाकू के सेवन करने से हमारा ही स्वास्थ खराब होता है। इसका सेवन हमको नहीं करना चाहिए। हमको इससे जितना होसके उतना बचना चाहिए। राम सारास्वत नें कहा कि यदि हम तम्बाकू का सेवन तथा धूम्रपान नहीं करेंगे तो हमारी जीवन की आयु लम्बी हो जाएगी। राम सारास्वत नें सभी आमजन से अलील भी की है कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सभी आमजन तम्बाकू व धूम्रपान न करने की शपथ ले।

😷 *मास्क बना कर कर रहीं परिवार के लोगों को जागरूक*
जनपद अलीगढ़ के न्यू राजेन्द्र नगर निवासी ममता सारास्वत मास्क बना कर अपना लॉक डाउन में समय व्यतीत कर रहीं हैं। ममता सारास्वत नें बताया कि वह मास्क अपने परिवारीजनों के लिए तैयार कर रहीं हैं। उन्होनें बताया कि प्रत्येक व्यक्ति कोरोना से लड़ाई को अपनी आहुति दे रहे हैं। इस वैश्विक आपदा में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आहुति देनी चाहिए। इसीलिए ममता सारास्वत खुद के स्वरचित मास्क बना कर परिवारीजनों को मास्क पहनने के लिए जागरूक भी कर रहीं हैं।

😷 *महिला के साथ की छेड़छाड़*
कोतवाली क्षेत्र के गांव कंठी की नगरिया निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि शनिवार को गांव का ही रिंकू पुत्र आसमौहम्मद घर में घुसआया। आरोप है कि युवक ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। जब पति ने विरोध किया तो रिंकू, आरिफ, आस मौहम्मद, आजाद ने गाली गलौज करते हुए मारपीट। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

😷 *एसडीएम ने बैठक में अधिनस्थों को दिए निर्देश*
इगलास। तहसील सभागार में एसडीएम ने अधिनस्थों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना निगरानी समिति बनाए जाने, स्क्रीनिंग करने व श्रमिकों की सूची तैयार करने पर चर्चा की गई।एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई है। प्रत्येक गांव में वृहद स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। अन्य राच्यों से आए लोगों को तीन सप्ताह के लिए क्वारंटीन कराए। उन पर निगरानी समिति नजर रखेगी। सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग की जाए और खांसी, सर्दी, जुखाम, बुखार से संबंधित लोगों को सीएचसी द्वारा होम आइसोलेशन किया जाएगा। इसके साथ ही एसडीएम ने प्रवासी राहत मित्र एप के बारे में बताया कि व्यक्ति की मूलभूत जानकारियां जैसे नाम, शैक्षिक योग्यता, स्थाई पता, खाता नंबर, कोविड-19 से संबंधित स्क्रीन की स्थिति एवं अनुभव के साथ 17 विभिन्न प्रकार की जानकारियां अपलोड की जाएगी। इसके लिए डाटा तैयार रखा जाए। जिससे उन्हें लाभान्वित किया जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

😷 *जवां पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
थाना जवां पुलिस ने हत्या की घटना में नामजद वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री कासिमपुर के पास पैसे के लेन देन को लेकर वादी के पुत्र राजकुमार से झगडा हुआ था जिसको अभि0गणों द्वारा डण्डों से मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसके सम्बन्ध में थाने पर वादी रमेश चन्द पुत्र जगंली राम निवासी शेरगढ़ माजरा किढारा थाना हरदुआगंज की तहरीर पर धारा 307 पंजीकृत किया गया था । घायल राजकुमार उम्र 32 वर्ष की दौराने उपचार अस्पताल में मृत्यु हो जाने के बाद अभियोग धारा 302 भादवि व 3(2)5 एस.सी./एस.टी. एक्ट में तरमीम किया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम रविन्द्र पुत्र इन्द्रपाल सिंह जाटव निवासी भीमगढी, रविन्द्र पुत्र विजयपाल सिंह ठाकुर निवासी सीयपुर व जयप्रकाश उर्फ बन्टी पुत्र राकेश कुमार प्रजापति निवासी साथा थाना जवाँ, बताए। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

😷 *एसडीएम अतरौली ने विभिन्न बिंदुओं को लेकर अतरौली ब्लॉक के सभागार में अधिनस्थों के साथ की बैठक*
डीएम अलीगढ़ चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने कोरोना निगरानी समिति, स्क्रीनिंग व श्रमिको की सूची तैयार करने को लेकर अतरौली ब्लॉक के सभागार में बीडीओ, एमोअसीसी, ईओ, सीडीपीओ, एडीओ, पंचायत सेक्रेटरी, लेखपाल, कानूनगो, आशा आंगनबाड़ी सहित अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी को कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें उन्होंने ने कहा कि अन्य राज्यो से आये हुए लोगों को 3 सप्ताह के लिए क्वारन्टीन कराते हुए उन पर निगरानी समिति नजर रखने के निर्देश दिए तथा उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग की जाए और खांसी,सर्दी,जुखाम, बुखार से संबंधित लोगों को सीचसी द्वारा होम आइसोलेशन किया जाएगा।

😷 *देहलीगेट पुलिस ने मंदिर से चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुनीराज जी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना देहलीगेट वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद अकरम मय उपनिरीक्षक विवेक कुमार गुप्ता व हमराह पुलिस बल के द्वारा हनुमान जी का मन्दिर महावीरगंज मे चोरी किये गये दीपक, घण्टा, थाली, लोटा आदि सामान के साथ अभियुक्त कफील पुत्र जहीर निवासी सराय रहमान थाना बन्नादेवी को जनता के सहयोग से मय माल सहित पकड लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

😷 *देहलीगेट पुलिस ने चोरी के सिलेंडर सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुनीराज जी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना देहलीगेट वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद अकरम मय उपनिरीक्षक नीतू वर्मा व हमराह पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान में लगे थे तभी मुखबिर की सूचना पर गोण्डा रोड स्थित वशीर खाँ के मकान से चोरी किये गये गैस सिलैण्डर के साथ अभियुक्त सलमान पुत्र ईद मौहम्मद निवासी लैन्टर वाली मस्जिद थाना देहली गेट को जनता के सहयोग से मय माल सहित किया गिरफ्तार।

😷 *गौण्डा पुलिस ने बल्वा व हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्त किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष गौण्डा अनुज कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बलवा और हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त केशरी पुत्र पन्नालाल विजयवीर सिंह पुत्र केशरी निवासीगण ग्राम वोल्ला थाना गौण्डा, को नाजायज असलहा व कारतूस सहित शिवसिंह की टयूबवैल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

😷 *कल मनाई जाएगी बटुक भैरव जयंती*
बटुक भैरव जयंती कल मनाई जाएगी।पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि ब्रह्मा, विष्णु, महेशादि देवों द्वारा वंदित बटुक नाम से प्रसिद्ध बटुक भैरव देव की उपासना कल्पवृक्ष के समान फलदायी है। बटुक भैरव भगवान का बाल रूप है। इन्हें आनंद भैरव भी कहते हैं। उक्त सौम्य स्वरूप की आराधना शीघ्र फलदायी है। यह कार्य में सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं।उक्त आराधना के लिए मंत्र है- ऊँ श्री बम बम बटुक भैरवाय नमः।भैरव का अर्थ होता है भय का हरण कर जगत का भरण करने वाला। ऐसा भी कहा जाता है कि भैरव शब्द के तीन अक्षरों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की शक्ति समाहित है। भैरव शिव के गण और पार्वती के अनुचर माने जाते हैं। हिंदू देवताओं में भैरव का बहुत ही महत्व है। इन्हें काशी का कोतवाल कहा जाता है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks