स्क्रीनिंग में फिट यात्री तभी कर पाएंगे रेल का सफर

 

रेल यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने की तैयारी में जुटे रेल प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए हैं। सुरक्षित सफर के लिए रेलवे ने स्टेशन पर कैमरा बेस्ड ऑटोमैटिक थर्मल स्क्रीनिंग सिस्टम लगाया है। स्टेशन पर प्रवेश के दौरान कैमरे से निकलने वाले यात्री के फिटनेस की पहचान कंप्यूटर में जाहिर हो जाएगी। कंप्यूटर में यात्री का तापमान का पता चलेगा। यात्री को फिट होने के बाद ही रेल सफर की इजाजत मिलेगी।

कोरोना महामारी के बीच ट्रेन संचालन की तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली है। रेल प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने का महत्वपूर्ण इंतजाम किए है। ट्रेन में सुरक्षित यात्री ही प्रवेश मिलेगा। ट्रेन में सफर से पहले यात्री की सेहत से जांच होगी। इसके लिए रेलवे ने वेटिंग हाल में कैमरा आधारित ऑटोमैटिक थर्मल स्क्रीनिंग सिस्टम लगाया है। कैमरे के सामने से गुजरने वाले हर यात्री के सेहत का पता चल जाएगा। यात्री को बुखार है तो वहां रखा कंप्यूटर में उसके तापमान का पता चल जाएगा। यात्री का तापमान बढ़ा होने से उसे सफर करने की इजाजत नहीं मिलेगी।

डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि मुरादाबाद रेल प्रशासन ने ट्रेन संचालन की तैयारी कर ली है। रेलवे ने सुरक्षित यात्रा के लिए व्यापक तैयारी की है। यात्री सुरक्षा के अलावा स्टाफ की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए है। मंडल में चौदह जोड़ी ट्रेनें 18 स्टेशनों से गुजरेंगी। इन स्टेशनों पर नोडल अधिकारी बनाए गए है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks