अलीगढ़ कोर्ट ने महिला की हत्या में दो लोगों को सुनाई उम्रकैद की सजा

अलीगढ़ कोर्ट ने महिला की हत्या में दो लोगों को सुनाई उम्रकैद की सजा
पाक्सो प्रथम कोर्ट के एडीजे ओमवीर ने क्वार्सी थाना क्षेत्र में 18 साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 70-70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।विशेष लोक अभियोजक संजय शर्मा व लव बंसल ने बताया कि नवाब सिंह ने 18 जुलाई 2003 को थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी तीन लोग आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया। इसमें नवाब की पत्नी मुन्नी देवी के पेट में गोली लगी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ग्राम बरेहती निवासी हरी सिंह, दिनेश व अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। लेकिन, इनमें से हरी सिंह की मौत हो गई। इधर, मुकदमे के वादी बयान के दौरान कोर्ट में मुकर गए। ऐसे में कोर्ट ने मृत्यु पूर्व बयानों के आधार पर दिनेश व अशोक पर दोष सिद्ध करते हुए सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट में मुकरने को लेकर वादी के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अदालत के इस आदेश से उन लोगों को सबक मिलेगा, जो महिलाओं पर अत्याचार करते हैं। वे लोग भी सीख ले सकेंगे, जो घटना के गवाह होने के बाद भी गवाही देने से मुकर जाते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks