
अलीगढ़।श्री वार्ष्णेय मंदिर होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं याचना होम्योपैथिक क्लीनिक, मथुरा रोड अलीगढ़ के चिकित्सक श्री सुनील कुमार गुप्ता द्वारा कारागार अधीक्षक श्री पी पी सिंह से कॉरोना महामारी एवं उससे बचाव के सबंध में आज दिनांक 31/05/2020 को विचार विमर्श किया गया । इसी क्रम में डॉक्टर सुनील गुप्ता द्वारा शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए जेल के समस्त बंदियों एवं कर्मचारियों में वितरित कराए जाने हेतु आर्सेनिक एलवम 30 की दवा कारापाल श्री कुलदीप सिंह भदौरिया के सुपुर्द की गई ।अधीक्षक श्री पी पी सिंह द्वारा डॉक्टर गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जन हित में इस तरह के कार्य बहुत आवश्यक है
About The Author
Post Views: 22