दो माह बाद खुला सुपर बाजार, पुलिस ने कराया बंद

 

लॉकडाउन के चौथे चरण में छूटने मिलने के बाद शनिवार को सुपरबाजार में दुकानें खुली तों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। थोड़ी ही देर में वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। अंदर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम ताक पर रखकर लोग घूमने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर बाजार बंद कराया।

लॉकडाउन के कारण सुपरबाजार बंद चल रहा था। छूट मिलने के बाद शनिवार को साफ-सफाई के नाम पर मोबाइल रिपेयरिंग और एसेसीरिज वाले तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल दी। बड़ी संख्या में वहां ग्राहक भी पहुंचने लगे। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दुकानें बंद करा दी। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने साफ-सफाई के लिए सुपरबाजार में दुकानें खोली थीं। भीड़ होने की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर सुपरबाजार को बंद करा दिया ताकि संक्रमण का खतरा न रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks