लॉक डाउन में बारबालाओं पर नोट लुटाने वाले नेताजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*लॉक डाउन में बारबालाओं पर* *नोट लुटाने वाले नेताजी* *को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अलीगढ़* ।थाना सासनी गेट क्षेत्र के 100% लॉक डाउन घोषित इलाके में बार बालाओं से ठुमके लगवा कर उनके ऊपर नोट लुटाना बसपा नेता को महंगा पड़ गया।इतना ही नहीं इस घटनाक्रम का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद अलीगढ़ प्रशासन तुरंत हरकत में आया, इतना ही नहीं इस युवक के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस ने जश्न मनाने वाले नेताजी को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दें कि दिनांक 26 मई 2020 की रात जाहिद उर्फ चोर भाई पुत्र अब्दुल हमीद निवासी सराय सुल्तानी थाना सासनी गेट अलीगढ़ द्वारा अपने 15-20 लोगों के साथ मिलकर पुत्र सानू की शादी के अवसर पर गली में म्यूजिक सिस्टम रखकर नाच गाने का प्रोग्राम किया गया था। जिसमें सोशल डिस्टेंस के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं बल्कि लॉक डाउन का भी उल्लंघन किया गया है।जिसके चलते एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जबकि सासनी गेट थाना क्षेत्र में 100 परसेंट लॉक डाउन लागू है।इधर इस घटना के बाद जाहिद उर्फ चोर भाई पुत्र अब्दुल हमीद निवासी सराय सुल्तानी थाना सासनी गेट को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks