*1 जून से व्यापार की शर्तों में दी जाए छूट – दीपक गुप्ता सराफ*
*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की दुकानें खोलने के समय में बदलाव की मांग*
कासगंज । कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जारी लॉकडाउन 4.0 भी 31 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि लॉकडाउन खत्म हो जाएगा या 1 जून से लॉकडाउन 5.0 की शुरुआत होगी। इस बीच अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार से लॉकडाउन 4.0 समाप्त होने के बाद 1 जून से उद्योग और व्यापार के शर्तों में छूट और सहूलियत दिए जाने की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष अनुरूद पल्तानी संरक्षक योगेश गौड़ ने महामंत्री विपुल गगॆ , जिला कोषाध्यक्ष राहुल बिडला , सुधीर माहेश्वरी, वरूणमाहेश्वरी, विवेक वर्मा, अमित अग्रवाल, आलोक गगॆ प्रदीप अग्रवाल,गौरव अग्रवाल, मोहन वाष्णेय,योगेश माहेश्वरी, अजय डांगरा , प्रसून गगॆ, आदशॆ भारद्वाज, अभिनव गुप्ता, आशीष केला,संजीव कुमार आदि ने सरकार से दुकानों के खुलने के समय में परिवर्तन कर प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 8::00 बजे तक किये जाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही कंटेनमेंट एरिया में भी शर्तो के साथ व्यापार को चालू किए जाने की मांग की है।