इकबाल अंसारी बोले- अब बाबरी विध्वंस केस को खत्म करे सरकार

*इकबाल अंसारी बोले- अब बाबरी विध्वंस केस को खत्म करे सरकार*

●राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्षकार रहे हैं इकबाल अंसारी
●इकबाल अंसारी ने कहा- अब देश में नहीं होना चाहिए हिंदू-मुस्लिम का विवाद
●राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट सुना चुका है अपना फैसला

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना चुका है. लिहाजा अब सीबीआई अदालत में चल रहे बाबरी विध्वंस केस को खत्म किया जाए और इसको लेकर कोई राजनीति न की जाए.

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार इकबाल अंसारी चाहते हैं कि अब देश में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद के नाम का कोई झगड़ा नहीं होना चाहिए. इसलिए सीबीआई अदालत में चल रहे बाबरी विध्वंस केस को भी तुरंत बंद कर देना चाहिए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट इस पर अपना फैसला सुना चुका है. अब इसको लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

इकबाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया है. इस फैसले के साथ ही जो विवाद था वो कोर्ट के माध्यम से खत्म हो चुका है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी ने सम्मान किया है.

उन्होंने कहा कि अब राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद के नाम का कोई झगड़ा नहीं होना चाहिए और हमारे देश में सांप्रदायिक विवाद नाम की चीज नहीं रहनी चाहिए. देश में हिंदू-मुस्लिम का कोई भी विवाद नहीं होना चाहिए. लिहाजा अब सीबीआई कोर्ट में चल रहे बाबरी विध्वंस मामले को भी सरकार को खत्म कर देना चाहिए. अब इसको आगे नहीं बढ़ाना चाहिए.

आपको बता दें कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने का मामला सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चल रहा है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह समेत कई हिंदू नेता आरोपी है. ऐसे में इकबाल अंसारी का यह बयान बेहद अहम है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks