रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग और पथराव

एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, गांव टीकमपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग और पथराव की घटना में वांछित चल रहे चार अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत *मुअसं- 65/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 336, 504, 506, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम* की घटना में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना :-* दिनांक 16.05.2020 को पीआरवी 1968 पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 16.05.2020 को ही झगड़े की सूचना पर वे ग्राम टीकमपुर पहुंचे, छोटू उर्फ सर्वेंद्र पुत्र सुभाष के मकान के पास काफी भीड़ इकट्ठा थी, दो पक्षों के करीब 30-40 लोग हाथों में अवैध असलहा लेकर एक दूसरे पर फायरिंग और पथराव कर रहे थे, पीआरवी की गाड़ी को देख मौके से भाग गए। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 65/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 336, 504, 506, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम* बनाम छोटू उर्फ सर्वेंद्र पुत्र सुभाष आदि 32 नफर नामजद तथा 8-10 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया। दिनांक 30.05.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे चार नामजद आरोपी आदेश, शैलेश, सुभाष तथा सोनू को एटा शिकोहाबाद रोड, प्रतापपुर मोड़ के पास से समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अभियुक्तों की जामातलाशी में अभियुक्त आदेश व शैलेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रिजोर पर *मुअसं 79/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम आदेश तथा मुअसं 80/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम शैलेश* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*_नोट- उक्त घटना में फरार अन्य दो अभियुक्तों वीरेश तथा छोटू उर्फ सर्वेंद्र को पूर्व में घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।_*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- आदेश पुत्र रामदास निवासी ग्राम टीकमपुर थाना रिजोर एटा
2- शैलेश पुत्र रामविराज निवासी उपरोक्त
3- सुभाष पुत्र रघुवरदयाल निवासी उपरोक्त
4- सोनू पुत्र सुभाष निवासी उपरोक्त।

*बरामदगीः-*
1- दो अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह
2- उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार
3- मुख्य आरक्षी रामकिशोर
4- आरक्षी धर्मेंद्र कुमार
5- आरक्षी दुष्यंत कुमार
6- आरक्षी विनीत कुमार
7- आरक्षी चालक नईम खान
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks