कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए आरोग्य सेतु व आयुष कवच ऐप करें डाउनलोड

*कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए आरोग्य सेतु व आयुष कवच ऐप करें डाउनलोड*


————————————————————
*जनपद के समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी, आम जनमानस द्वारा आरोग्य सेतु व आयुष कवच ऐप डाउनलोड किया जाये*

*एटा* कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा लांच किए गए आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच ऐप को डाउनलोड करने एवं ऐप के प्रयोग एवं जनसामान्य को जागरुक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुये कहा कि कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप निदेशक कृषि, समस्त ईओ अपने अधीनस्त तैनात समस्त कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच ऐप डाऊनलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने जनपद में आ रहे प्रवासियों, आश्रय स्थल पर कोरनटाइन तथा होम कोरनटाइन किये गये व्यक्तियों तथा उनके परिजनों को भी आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच ऐप डाऊनलोड करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच ऐप बहुत ही उपयोगी है। इस ऐप का अधिक से अधिक प्रयोग करे। उन्होने सरकारी कर्मचारी/अधिकारियों को इस ऐप के बारे में बताया और कहा कि कार्यालय में आने वाले व्यक्तियो को इस ऐप के डाउनलोड के बारे में बताये और इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दे। उन्होने कहा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को इस ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार का यह ऐप लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि यह ऐप एंड्राइड और आईफोन दोनों तरह के स्मार्टफोन पर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसे मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। आरोग्य सेतु ऐप अंग्रेजी और हिंदी समेत 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह खास ऐप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में मदद करता है। इसे अपने मोबाइल के ब्लूटूथ, स्थान और मोबाइल नंबर का उपयोग करके इसका उपयोग किया जा सकता है।
उन्होने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच ऐप के संबंध में एक दूसरे को जागरूक कर अधिक से अधिक ऐप को डाउनलोड कराया जाना सुनिश्चित करें एवं जन समान्य को इन ऐप को डाउनलोड कराते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों से इन ऐप के डाउनलोडिंग की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोरोना महामारी के संक्रमण से रोकथाम व बचाव के लिए जनपद वासियों सें अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच ऐप डाउनलोड करने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि जो लोग अभी तक आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप डाऊनलोड नही किये हैं वे तत्काल आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर ले साथ ही अपने मित्रगणों आस-पड़ोस एवं परिवार जनों व सगे संबंधियों को भी आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच ऐप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करे। जिससे इस माहमारी से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच ऐप हम सभी के लिए व हमारे परिवार जनों के लिए कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता बेहद जरूरी है, इसके लिए लॉक डाउन 4.0 का पूरी तरह पालन करे, घरों में रहे, सुरक्षित रहें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, ईओ नगर पालिका, अधिशाषी अभियंता जल निगम, जिला कार्यक्रम सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks