प्रगतिशील महिला स्वयं सहायता समूह ने मास्क तैयार कर गरीबों की सहायतार्थ डीएम व एसएसपी को सौंपे

प्रगतिशील महिला स्वयं सहायता समूह ने मास्क तैयार कर गरीबों की सहायतार्थ डीएम व एसएसपी को सौंपे*


—————————————-
*फौजी गैस सर्विस के सत्यदेव गुप्ता ने डीएम को सौंपा 51000 रूपये की सहायता का चेक*

*एटा 29 मई 2020 (सू0वि0)।* कोरोना की लड़ाई में एक तरफ जहाॅ संक्रमण का खतरा बना हुआ है तो वहीं विभिन्न माध्यमों से जनता को जागरूक करने एवं गरीबों की सहायता से जनता को जागरूक करने एवं गरीबों की सहायता से हर कोई आगे हाथ बढा रहा है। इसी क्रम में जनपद एटा में प्रगतिशील महिला स्वयं सहायता समूह आलमपुर ब्लाक मारहरा द्वारा मास्क बनाये गये है। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा, परियोजना निदेशक निर्मल द्विवेदी ने 1000 मास्क जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं 1000 मास्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को जिले के गरीबों, निर्धनों असहायों की सहायता हेतु सौंपे।
इसके उपरान्त कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण से रोकथाम व बचाव के लिए जनपद की फौजी गैस सर्विस के सत्यदेव गुप्ता ने जिलाधिकारी सुखलाल भारती को सौंपा 51000 रूपये की सहायता राशि का चेक।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks