एटा में अपनी रफ्तार को को तेज करते हुए कभी ग्रामीण क्षेत्र तो कभी शहरी क्षेत्र में अपने पांव पसारने में लगा हुआ है !
प्राप्त जानकारी के अनुसार अड़तालीस वर्षीय पदम सिहं पुत्र क्रपाल सिंह अपने दो पुत्र आकाश एवं विकास के साथ डीएम आवास के पीछे सिविल लाइन निकट नारायन नगर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में दिनेश सोलंकी के मकान मे पिछले कई वर्षो से किराऐ पर रहकर मजदूरी करते हुए जीवन यापन कर रहा है! बताया जाता है कि वह मूल रूप से जिला कासगंज के थाना सिकन्दरपुर वैश्य के अंतर्गत आने वाले ग्राम बढौला बघराई का रहने वाला है ! पदम सिहं अपनी एक आंख मे तकलीफ हो जाने के चलते उसके उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज अलीगढ दो चीन दिन पहले गया था जहां हुऐ उसके स्वास्थ्य परीक्षण मे कोविड-19 का भी सैम्पल जांच हेतु लिया गया था ! आज स्वराज्य टाइम्स संवाददाता ने जब पूर्ण सुरक्षा के साथ उससे वार्ता की तो उसने बताया कि उसे मेडीकल कॉलेज से दवाऐं लिखकर दी गयी जिन्हें वह खा रहा है तथा दो दिन बाद उसे पुन: मेडीकल कॉलेज आने के लिए चिकित्सको द्वारा कहा गया था ! सामान्य सा दिख रहे पदम सिहं के आवास के सामने जब पुलिस पहुंची तो उसका कहना था कि उसे नहीं मालूम कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित है
लेकिन मेडीकल कॉलेज से स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही पदम सिहं के पॉजीटिव होने की सूचना मिली तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल एवं कोविड-19 के जिला स्तरीय नोडल डिप्टी सी एम ओ डा0 एस सी नागर व जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह हरकत मे आ गऐ तथा पुलिस को सूचना देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को एम्बुलेंस के साथ भेजकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गऐ ! खबर लिखे जाने तक इंस्पेक्टर कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह व सिविल लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक यादव मय पुलिस बल सिविल लाइन स्थित पदम सिहं के आवास पर मौजूद रहे ! सूत्र बताते है कि पदम सिहं जिस मकान मे रहता है उसमे कुल अठारह लोग छोटे बडे महिला व पुरुष बतौर किराएदार की हैसियत से रह रहे हैं और पॉजिटिव पदम सिहं के पॉजिटिव होने की जानकारी किसी को नहीं थी जिस कारण वह मुहल्ले में भी घूमता रहा है !
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र को मानक के अनुरूप हॉट स्पॉट ऐरिया घौषित करके उस क्षेत्र के सभी लोगों को होम क्वेरान्टाइन करते हुए घर घर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजकर जांच ही नहीं कराई जाऐगी बल्कि समूचे हॉट स्पॉट क्षेत्र का सेनीटाजेशन भी कराया जाऐगा !अब प्रश्न यह उठता है कि ठीक डी एम आवास के पीछे निकले इस पॉजिटिव केस के मिलने के उपरांत क्या कितना ऐरिया हॉट स्पॉट घोषित किया जाएगा क्योंकि यदि ढाई सौ मीटर ऐरिया बतौर मानक दायरे में लिया जाता है तो यहां पर स्टेट बैकं, कैनरा बैंक के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर एवं न्यायालय परिसर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का दफ्तर भी चपेट मे आ सकता है