अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*1- *थाना जसरथपुर* थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम नंगला अचल से *10 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली एटा पर *मु0अ0स0- 103/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- रामरतन पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम डहेलिया थाना जसरथपुर एटा।
*बरामदगी*
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।

*2- *थाना जैथरा* थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को काली नदी के पुल से *30 लीटर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर *मु0अ0स0- 239/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम मनोज पुत्र राजेन्द्र तथा मु0अ0स0- 240/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सुखवीर पुत्र अमीर सिंह* पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- मनोज पुत्र राजेन्द्र निवासी कठहिंगरा थाना जैथरा एटा।
2- सुखवीर पुत्र अमीर सिंह निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी*
1- 15+15 (30) लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks